कामडारा : कार ने नौ पशुओं को रौंदा, मौत

कामडारा : लोयंगा गांव के समीप स्टेट हाइवे पर शाम करीब छह बजे सिमडेगा से खूंटी जा रही एक कार की चपेट में आकर आठ बकरी व खस्सी समेत एक बैल की मौत हो गयी, जबकि दो बैल गंभीर रूप से जख्मी हो गये हैं. बताया जा रहा है कि कार तेजी से खूंटी की […]
कामडारा : लोयंगा गांव के समीप स्टेट हाइवे पर शाम करीब छह बजे सिमडेगा से खूंटी जा रही एक कार की चपेट में आकर आठ बकरी व खस्सी समेत एक बैल की मौत हो गयी, जबकि दो बैल गंभीर रूप से जख्मी हो गये हैं.
बताया जा रहा है कि कार तेजी से खूंटी की ओर जा रही थी. उसी समय चरवाहे जानवरों को चरा कर घर लौट रहे थे. तेज गति से कार चला रहे युवक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे जानवरों को रौंदती हुई एक खेत में जा घुसी. इस घटना में नौ मवेशियों की घटनास्थल पर मौत हो गयी.
कार की चपेट में आकर लोयंगा गांव निवासी जितनाथ सिंह का एक बैल, फूलचंद सिंह का एक खस्सी, फलींद्र सिंह का एक खस्सी, वीरेंद्र सिंह का दो खस्सी, मरियानुस इंदवार की एक बकरी, राजेश सिंह की एक बकरी और बिरसा सिंह की दो बकरी की मौत हुई है,जबकि सुखराम सिंह के दो बैल जख्मी हो गये हैं. किसानों ने मुआवजा दिलाने की मांग रखी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










