सिमडेगा : जनता दरबार में उठा था मामला, FIR के भय से प्रज्ञा केंद्र संचालक ने वापस किये रुपये

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Aug 2018 7:52 PM

विज्ञापन

सिमडेगा : एफआईआर के भय से प्रभा केंद्र संचालक ने गबन किये गये 10 हजार रुपये वापस कर दिये हैं. कुरडेग डुमरडीह निवासी आमूष तिर्की ने उपायुक्त को आवेदन सौंपते हुए बताया था कि वह 6 जुलाई को कुरडेग प्रज्ञा केंद्र के माध्यम से 10 हजार रूपये खाता में पैसा जमा कराया था. प्रज्ञा केंद्र […]

विज्ञापन

सिमडेगा : एफआईआर के भय से प्रभा केंद्र संचालक ने गबन किये गये 10 हजार रुपये वापस कर दिये हैं. कुरडेग डुमरडीह निवासी आमूष तिर्की ने उपायुक्त को आवेदन सौंपते हुए बताया था कि वह 6 जुलाई को कुरडेग प्रज्ञा केंद्र के माध्यम से 10 हजार रूपये खाता में पैसा जमा कराया था. प्रज्ञा केंद्र संचालक रंजीत कुमार गुप्ता ने 10 हजार का जमा राशि का रशीद भी दिया. परंतु राशि मेरे खाता में जमा नहीं हुआ.

उसने शिकायत की कि 10 हजार रूपये राशि गबन कर ली गयी. बार-बार पूछे जाने पर टाल मटोल किया जा रहा था. आमूष तिर्की ने जनता दरबार में 6 अगस्त को उपायुक्त को मामले से अवगत कराते हुए 10 हजार रूपये वापस दिलाने की गुहार लगायी. मामले को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त जटाशंकर चौधरी ने थाना प्रभारी को कार्रवाई करने का निर्देश दिया. साथ ही आमूष तिर्की को संबंधित थाना में एफआईआर दर्ज कराने को कहा.

एफआईआर के भय से प्रज्ञा केंद्र संचालक रंजीत कुमार गुप्ता ने सात अगस्‍त को गबन किये गये 10 हजार रुपये आमूष तिर्की को वापस कर दिये. आमूष तिर्की ने उपायुक्त से मुलाकात कर रुपये वापस मिलने की सूचना दी और उन्‍हें धन्‍यवाद दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola