ePaper

सिमडेगा के विधायक ने पुजारी व पाहन को किया सम्मानित

Updated at : 07 Aug 2018 5:24 PM (IST)
विज्ञापन
सिमडेगा के विधायक ने पुजारी व पाहन को किया सम्मानित

सिमडेगा : विधायक विमला प्रधान ने मंगलवार को पुजारी एवं पाहनों को सम्मानित किया गया. कुरडेग प्रखंड मुख्यालय स्थित उमाशंकर मंदिर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. सम्मान समारोह में प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों से काफी संख्या में पाहन एवं पुजारियों को आमंत्रित किया गया था. समारोह में उपस्थित पाहन एवं पुजारियों को संबोधित […]

विज्ञापन

सिमडेगा : विधायक विमला प्रधान ने मंगलवार को पुजारी एवं पाहनों को सम्मानित किया गया. कुरडेग प्रखंड मुख्यालय स्थित उमाशंकर मंदिर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. सम्मान समारोह में प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों से काफी संख्या में पाहन एवं पुजारियों को आमंत्रित किया गया था.

समारोह में उपस्थित पाहन एवं पुजारियों को संबोधित करते हुए विधायक विमला प्रधान ने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा क्षेत्र में चलायी जा रही योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी. विमला प्रधान ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा क्षेत्र में चलाये जा रहे हैं विकासोन्मुखी योजनाओं का लाभ लेने के लिए वे लोग आगे आएं.

कार्यक्रम में उपस्थित काफी संख्या में पुजारी व पाहन को विधायक विमला प्रधान ने शॉल ओढ़ाकर एवं अन्य वस्त्र समर्पित कर सम्मानित किया. इस अवसर पर मुख्य रूप से सांसद प्रतिनिधि सुशील कुमार श्रीवास्तव, भाजपा नेता उमेश जयसवाल के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola