गहरानाला पुल के चौड़ीकरण का निर्देश

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Jul 2018 7:53 AM

विज्ञापन

सिमडेगा : समाहरणालय के सभाकक्ष में बुधवार को सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त जटाशंकर चौधरी ने की. समीक्षा के क्रम में कोलेबिरा-छगरबंधा गहरानाला के पास हुई दुर्घटना पर दुख जताया गया. उपायुक्त ने गहरानाला के पास बैरिकेडिंग, सेफ्टी मेजर व पुल चौड़ीकरण का निर्देश दिया. एनएच पर संभावित दुर्घटना […]

विज्ञापन
सिमडेगा : समाहरणालय के सभाकक्ष में बुधवार को सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त जटाशंकर चौधरी ने की. समीक्षा के क्रम में कोलेबिरा-छगरबंधा गहरानाला के पास हुई दुर्घटना पर दुख जताया गया. उपायुक्त ने गहरानाला के पास बैरिकेडिंग, सेफ्टी मेजर व पुल चौड़ीकरण का निर्देश दिया. एनएच पर संभावित दुर्घटना वाले स्थानों को चिह्नित कर वहां सड़क दुरुस्त करते हुए वहां साइन बोर्ड लगाने को कहा.
किंद्रिकेला के पास बनाये गये ठोकर को हटाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि पेट्रोल पंपों में दो पुलिस कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की जायेगी. सड़क सुरक्षा के मद्देनजर वाहन चालकों के लिए हर माह के दूसरे मंगलवार को सदर अस्पताल में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया जायेगा. शिविर में वाहन चालक नेत्र जांच करा सकते हैं. उपायुक्त ने जिला परिवहन पदाधिकारी व पशुपालन पदाधिकारी को सघन अभियान चला कर सड़कों पर बैठने वाले मवेशियों को गौशाला में रखने का निर्देश दिया.
पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि जिले में सड़कों पर बैरियर लगाने के लिए पुलिस विभाग द्वारा कार्रवाई की जा रही है, ताकि वाहनों की गति को नियंत्रित किया जा सके. समय-समय पर वाहन चेकिंग अभियान भी चलाया जायेगा. बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी बंधन लोंग, एसडीओ जगबंधु महथा, कार्यपालक अभियंता पथ विभाग, सड़क सुरक्षा आइटी मैनेजर, तकनीकी सहायक व आइटी सहायक सहित अन्य मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola