Seraikela News : विवेक ठाकुर बने झारखंड पुलिस चतुर्थवर्गीय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष
Edited by AKASH
Updated:
विज्ञापन
विवेक ठाकुर बने झारखंड पुलिस चतुर्थवर्गीय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष
विज्ञापन
सरायकेला.
सरायकेला प्रखंड कार्यालय के समीप सीसीआर भवन में रविवार को झारखंड पुलिस चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी संघ के जिला कमेटी की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता विवेक कुमार ठाकुर ने की. बैठक में संघ के केंद्रीय महामंत्री सुधीर थापा, संयुक्त मंत्री चंद्रदीप ठाकुर, कोषाध्यक्ष कपिलेश्वर गोप व प्रांतीय अध्यक्ष बलराम ठाकुर उपस्थित थे. बैठक में जिला बाल सरायकेला शाखा का पुनर्गठन किया गया. इसके तहत विवेक कुमार ठाकुर को सर्वसम्मति से शाखा अध्यक्ष चयनित किया गया. कमेटी का विस्तार करते हुए मनोज कुमार राम को शाखा उपाध्यक्ष, कारलुस गिद्ध को शाखा मंत्री, संजय प्रसाद को शाखा संयुक्त मंत्री, अमृत महतो को शाखा संगठन मंत्री, जेवियर चांपिया को शाखा कोषाध्यक्ष एवं श्यामलाल प्रामाणिक को शाखा मुख्यालय प्रतिनिधि के लिए चयनित किया गया. नव चयनित शाखा अध्यक्ष ने कहा कि संघ की ओर से मुझे जो जिम्मेवारी दी गयी है उसका पूरी तरह निर्वहन करने का प्रयत्न करूंगा. मौके पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश पाडेया, मनोज उरांव, बबलू मुर्मू, सुभाष पंडा, कामेश ठाकुर मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










