Seraikela Kharsawan News : संस्कृति के संरक्षण का लिया संकल्प, निकाली शोभायात्रा

Published by : ATUL PATHAK Updated At : 07 Sep 2025 11:24 PM

विज्ञापन

खरसावां. तसर मैदान में करम परब का आयोजन, मांदर की थाप पर थिरके लोग

विज्ञापन

खरसावां.

खरसावां के तसर मैदान में रविवार को करम परब (करम उत्सव) का आयोजन किया गया. मौके पर पारंपरिक विधि विधान, नेग-नेगाचारी के साथ करम-डाइर (शाखाओं) को आखड़ा में स्थापित किया गया. करम-डाइर (शाखाओं) की पूजा कर मांदर की थाप पर करम गीत गाकर ””””””””जाउआ”””””””” की परिक्रमा की. इसके बाद नृत्य व अन्य कार्यक्रम आयोजित हुये. इस दौरान लोगों ने अपनी संस्कृतिक, परंपरा को संरक्षित करने का संकल्प लिया. कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि मांगीलाल महतो व अनूप सिंहदेव, सांसद प्रतिनिधि कोंदो कुंभकार व छोटराय किस्कू, खूंटपानी प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा, संजय जारिका, मोनिका बोईपाई, शीला जामुदा, बसंत सुंडी, आयोजन समिति के पंकज महतो, बबलू महतो, श्याम लाल महतो, तिलक माझी, धर्मेंद्र महतो आदि उपस्थित थे.

करम गीतों पर किया नृत्य:

करम परब के दौरान खरसावां में भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी. यात्रा में शामिल लोगों को करम गीतों में लय से लय मिलाते हुए नृत्य करते देखा गया. दिन भर लोग नाचते झूमते रहे.

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी हुए सम्मानित :

मैट्रिक टॉपर खरसावां के शत्रुघ्न महतो, अर्खित महतो, कुचाई की सीमा महतो, मनीषा महतो, इंटरमीडिएट टॉपर रहे खरसावां की उषा महतो, उषा कुमारी महतो, कुचाई प्रखंड की सुमन महतो व ब्यूटी महतो को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. वहीं, कुड़माली छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क शिक्षा देने वाले शिक्षकों सुनील चंद्र महतो, त्रिलोचन महतो, तुषार कांति महतो, रामविलास महतो, दीपक महतो, गदाधर महतो और सुभाष महतो को सम्मानित किया गया.

12 मासे 13 परब, भादर मासे करम परब… :

खरसावां में आयोजित करम परब पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ. मांदर की थाम व करम गीतों की स्वरलहरियों पर लोग झूमे. राजाराम महतो ने आखड़ा वंदना करने के बाद “जतेक देबेक पाए पड़.. गीत प्रस्तुत किया. कार्यक्रम में ओडिशा की शिखा कुमारी ने करम गीत पेश कर समां बांध दिया. उन्होंने भादर मासे करम सांझे, झींगा फूल फुटलि संगे…, जमुना के धारे बसि, बाजाई बांसुरी… गीत पेश किया. कार्यक्रम में खरसावां व कुचाई प्रखंड से लोग पहुंचे थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL PATHAK

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola