Seraikela Kharsawan News : निकाय चुनाव को लेकर निर्वाची पदाधिकारी नियुक्त किये गये

Published by : ATUL PATHAK Updated At : 22 Dec 2025 12:03 AM

विज्ञापन

सरायकेला के तीन निकाय क्षेत्रों में होने हैं चुनाव, अधिसूचना का इंतजार

विज्ञापन

सरायकेला. नगर निकाय चुनाव को लेकर भले ही राज्य सरकार की ओर से अधिसूचना अभी जारी नहीं की गयी है, लेकिन जिला प्रशासन ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है. सरायकेला-खरसावां जिले के तीन नगर निकाय आदित्यपुर नगर निगम, सरायकेला नगर पंचायत और कपाली नगर परिषद में चुनाव होने हैं. इन तीनों निकायों में निर्वाची पदाधिकारी और सहायक निर्वाची पदाधिकारियों की नियुक्ति कर दी गयी है. इसके लिए निर्वाचन विभाग की ओर से अधिसूचना भी जारी हो चुकी है. चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद उम्मीदवारों को अपने-अपने क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारियों के समक्ष नामांकन करना होगा. वर्ष 2018 में हुए पिछली निकाय चुनाव के बाद से अब तक चुनाव नहीं हो पाया है. निकायों के निर्वाचित मेयरों से लेकर वार्ड पार्षदों का कार्यकाल वर्ष 2023 में समाप्त हो चुका है. दो वर्ष से अधिक समय से चुनाव लंबित हैं, हालांकि अब धीरे-धीरे चुनाव की प्रक्रियाएं आगे बढ़ने लगी हैं.

इस बार उपाध्यक्ष का नहीं होगा सीधा चुनाव :

नगर विकास विभाग ने इस बार के चुनाव नियमों में बदलाव किया है. अब उपाध्यक्ष का चुनाव सीधे जनता द्वारा नहीं किया जायेगा. उपाध्यक्ष का चयन वार्ड पार्षदों के बीच से ही होगा. पार्षद चुनाव जीतने के बाद उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन करेंगे और बहुमत से चयन किया जायेगा.

नियुक्त निर्वाची पदाधिकारी और सहायक

आदित्यपुर नगर निगम

निर्वाची पदाधिकारी (मेयर): एडीसी जयवर्धन कुमार

सहायक निर्वाची पदाधिकारी : प्रधान मांझी (बीडीओ खरसावां), कप्तान सिंकु (सीओ खरसावां), श्रवण कु झा (सीओ राजनगर)

वार्ड 1 से 9

निर्वाची पदाधिकारी : जिला आपूर्ति पदाधिकारी पुष्कर सिंह मुंडा

सहायक : बीसीओ गम्हरिया सुनील कुमार चौधरी, बीएओ गम्हरिया मलय कुमार दास

वार्ड 10 से 18

निर्वाची पदाधिकारी : सीओ गम्हरिया प्रवीण कुमार

सहायक: सीडीपीओ दुर्गेश नंदिनी, सीआई प्रमोद सिंह

वार्ड 19 से 27

निर्वाची पदाधिकारी : कार्यपालक दंडाधिकारी सत्येंद्र कुमार महतो

सहायक : कार्यपालक दंडाधिकारी कमलेश कुमार दास, जिला खेल पदाधिकारी अमित कुमार

वार्ड 28 से 35

निर्वाची पदाधिकारी : डीटीओ गिरिजा शंकर महतो

सहायक : सीडीपीओ सरायकेला सुरुचि प्रसाद, बीइइओ संजय कुमार जोशीकपाली नगर परिषद

निर्वाची पदाधिकारी (अध्यक्ष): एसडीपीओ चांडिल विकास कुमार राय

सहायक : सीओ नीमडीह अभय दिवेदी, सीओ ईचागढ़ दीपक प्रसाद, बीडीओ नीमडीह कुमार एस. अभिनव

वार्ड 1 से 11

निर्वाची पदाधिकारी: बीडीओ चांडिल तालेश्वर रविदास

सहायक: सीडीपीओ चांडिल विभा सिन्हा, प्रभारी कल्याण पदाधिकारी प्रद्युम्न कुमार आदित्यदेव

वार्ड 12 से 21

निर्वाची पदाधिकारी: सीओ चांडिल प्रदीप कुमार महतो

सहायक: प्रभारी सीआई अनिल सोरेन, सांख्यिकी पदाधिकारी रजनीकांत सिंहसरायकेला नगर पंचायत

निर्वाची पदाधिकारी (अध्यक्ष): डीआरडीए निदेशक अजय तिर्की

सहायक: बीडीओ राजनगर मलय कुमार, सीओ कुचाई सुषमा सोरेन

वार्ड 1 से 6

निर्वाची पदाधिकारी: बीडीओ कुचाई साधुचरण देवगम

सहायक: बीइइओ चांडिल नवल किशोर सिंह, प्रभारी कल्याण पदाधिकारी अजीत महतो

वार्ड 7 से 11

निर्वाची पदाधिकारी: बीडीओ सरायकेला यशमिता सिंह

सहायक: प्रभारी पंचायत राज पदाधिकारी अशोक कुमार महतो, बीइइओ दिनेश कुमार दंडपाट

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL PATHAK

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola