seraikela kharsawan news: राजनगर : हाथी ने उमवि हेरमा के ग्रिल, दरवाजा व खिड़की तोड़ी

Updated:
विज्ञापन
seraikela kharsawan news: राजनगर : हाथी ने उमवि हेरमा के ग्रिल, दरवाजा व खिड़की तोड़ी

स्कूल में रखा था एमडीएम का चावल, सुगंध मिलते ही स्कूल में घुसा

विज्ञापन

राजनगर. राजनगर प्रखंड की हेरमा पंचायत में जंगली हाथी ने बीती रात उत्क्रमित मध्य विद्यालय का दरवाजा तोड़कर एमडीएम का चावल खाने का प्रयास किया. मिली जानकारी के अनुसार, बीती रात एमडीएम के चावल का गंध मिलते ही हाथी मेन गेट का ग्रिल तोड़ कर स्कूल में घुस गया. इसके बाद जिस कमरे में चावल रखा था, उसका ग्रिल व दरवाजा तोड़ दिया. चावल रखे स्थान तक नहीं पहुंचने पर खिड़की को भी तोड़ डाला. स्कूल के बगल एक परिवार ने खिड़की, दरवाजा तोड़ने की आवाज सुनकर बाहर निकला तो देखा कि हाथी उत्पात मचा रखा है. इसके बाद परिवार घर में दुबका रहा. सुबह होने पर ग्रामीण स्कूल में आकर हाथी द्वारा क्षतिग्रस्त सामान को देखा.तत्पश्चात प्रधानाध्यापक ने इसकी जानकारी विभाग के पदाधिकारियों को दी. हाथी आने की ग्रामीणों में भय का माहौल है. ग्रामीणों ने संभावना व्यक्त की कि हाथी रात को राजाबासा, सितानी के बगल स्थित चांवरापहाड़ से आया होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Devendra Kumar

लेखक के बारे में

By Devendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola