Seraikela Kharsawan News : राजनगर में हाइवा से टकरायी स्कूटी, पिता की मौत, पुत्र घायल

Published by : ATUL PATHAK Updated At : 24 Feb 2026 12:34 AM

विज्ञापन

आनंद महतो स्कूटी से पुत्र को छोड़ने टाटानगर स्टेशन जा रहे थे

विज्ञापन

राजनगर. हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग एनएच-220 पर हेंसल स्थित छोटानागपुर कॉलेज के समीप रितिका ढाबा के पास सोमवार तड़के करीब चार बजे एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई. सड़क किनारे खड़े हाइवा से स्कूटी टकरा गयी, जिसमें राजनगर के बोनकाटी टोला जोरटाड़ निवासी आनंद महतो (58) की मौके पर ही मौत हो गयी. उनके पुत्र मोहित महतो इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार, आनंद महतो अपनी स्कूटी से पुत्र मोहित को छोड़ने टाटानगर रेलवे स्टेशन जा रहे थे. इसी क्रम में स्कूटी का संतुलन बिगड़ने से सड़क किनारे खड़े हाइवा से उनकी टक्कर हो गयी. स्थानीय लोगों ने घायल पिता-पुत्र को तुरंत टाटा मेन हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने आनंद को मृत घोषित कर दिया. मोहित इस हादसे के बाद बेहोश हो गये, लेकिन अब उनकी हालत स्थिर बतायी जा रही है. मोहित तमिलनाडु के ऊंटी में नौकरी करते हैं और ट्रेन पकड़ने स्टेशन जा रहे थे. पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है.

सामाजिक कार्यों से जुड़े थे आनंद महतो

आनंद महतो पूर्व में राजनगर के बाघरायसाई स्थित सहयोगी महिला संस्था में लंबे समय तक कार्यरत थे. वर्तमान में वे एक गैर सरकारी संस्था से जुड़े हुए थे और प्रतिदिन अपने घर से मझगांव तक आवागमन करते थे.

मंगनी के दूसरे दिन हुआ हादसा

बताया जाता है कि मोहित महतो हाल ही में ऊंटी से घर आया था. बीते रविवार को ही उनकी मंगनी हुई थी. कार्यक्रम के बाद सोमवार सुबह वे पुनः ऊंटी लौटने के लिए टाटानगर रेलवे स्टेशन जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ. आनंद महतो के परिवार में पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री हैं. उनकी पत्नी गांव के ही विद्यालय में सहायक शिक्षिका के रूप में कार्यरत हैं. पुत्री की शादी हो चुकी है. हादसे की खबर मिलते ही परिजनों व पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी.

विज्ञापन
ATUL PATHAK

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola