Seraikela Kharsawan News : चुनाव प्रशिक्षण को ब्लॉक आये शिक्षक की बाइक चोरी

Author Akash
Updated:
विज्ञापन

राजनगर : प्रखंड परिसर में चहारदीवारी नहीं होने से चोरी की घटनाएं बढ़ीं

विज्ञापन

राजनगर.

राजनगर प्रखंड कार्यालय परिसर के बाहर से नगर परिषद चुनाव प्रशिक्षण में शामिल होने आये एक शिक्षक की मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है. पीड़ित शिक्षक कन्या मध्य विद्यालय के सुमंत कुमार मुखी की बाइक (जेएच 05 एडब्ल्यू 6917) को चोरों ने दिनदहाड़े चोरी कर ली. सुमंत कुमार मुखी ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देश पर वे प्रखंड कार्यालय में चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होने सुबह करीब 11 बजे पहुंचे थे. लगभग 12 बजे प्रशिक्षण के दौरान कुछ आवश्यक कागजात लेने के लिए बाहर आए तो देखा कि उनकी मोटरसाइकिल अपने स्थान पर नहीं थी.

उन्होंने तुरंत प्रशिक्षण स्थल पर घटना की जानकारी दी, जिससे वहां हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही प्रखंड कार्यालय परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी गयी है. स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रखंड परिसर में चहारदीवारी नहीं होने के कारण इस तरह की घटनाएं बढ़ रही हैं और सुरक्षा व्यवस्था कमजोर है. स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले दो वर्षों से होमगार्ड की तैनाती नहीं होने के कारण कोई भी व्यक्ति बिना रोक-टोक परिसर में प्रवेश कर रहा है. इस मामले में थाना में शिकायत की गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola