सरायकेला-खरसावां : जमीन विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई की पत्नी को मार डाला, फिर खुद पहुंचा थाना

Updated:
विज्ञापन

सरायकेला-खरसावां जिले का नीमडीह थाना

Seraikela-Kharsawan Land Dispute Murder : सरायकेला-खरसावां के नीमडीह थाना क्षेत्र में जमीन विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया. बड़े भाई ने कुल्हाड़ी से छोटे भाई की पत्नी की हत्या कर दी. वारदात के बाद आरोपी खुद खून से सनी कुल्हाड़ी लेकर थाने पहुंचा, जहां पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

हिमांशु गोप की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

Seraikela-Kharsawan Land Dispute Murder: सरायकेला-खरसावां जिले के नीमडीह थाना क्षेत्र के दलमा की तराई में बसे तनकोचा गांव में मंगलवार देर शाम जमीन विवाद ने खूनी रूप ले लिया. बड़े भाई ने अपने छोटे भाई की पत्नी की कुल्हाड़ी से वार कर बेरहमी से हत्या कर दी. घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी खून से सनी कुल्हाड़ी लेकर खुद नीमडीह थाना पहुंच गया और पुलिस के समक्ष अपना जुर्म कबूल कर लिया.

क्या है मामला? 

मिली जानकारी के अनुसार, तनकोचा गांव में लंबे समय से जमीन को लेकर दो भाइयों के परिवार के बीच विवाद चल रहा था. मंगलवार शाम इसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई. इसी दौरान बड़े भाई राजू मांझी ने घर में रखी कुल्हाड़ी उठाकर अपने छोटे भाई की पत्नी बाहा मार्डी (28) पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया. गंभीर चोट लगने से बाहा मार्डी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. घटना में एक अन्य व्यक्ति भी घायल हुआ है. वारदात के बाद घर के आंगन में महिला का शव खून से लथपथ पड़ा रहा, जिसे देखकर परिजनों और ग्रामीणों में चीख-पुकार मच गई.

खून से सनी कुल्हाड़ी लेकर आरोपी ने थाने में किया सरेंडर 

घटना के बाद आरोपी राजू मांझी खून से सनी कुल्हाड़ी लेकर देर रात खुद नीमडीह थाना पहुंचा. उसने पुलिस को पूरी घटना की जानकारी देते हुए अपना अपराध स्वीकार कर लिया. आरोपी के थाने पहुंचने की खबर मिलते ही पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच शुरू कर दी.

जमीन विवाद में हत्या, आरोपी गिरफ्तार 

इधर मृतका के पति बुधराम मांझी ने अपने बड़े भाई राजू मांझी के खिलाफ नीमडीह थाना में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को जब्त कर लिया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों भाइयों के बीच जमीन के बंटवारे और खेती को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा था. बताया जा रहा है कि जिस जमीन को लेकर विवाद था, उस पर छोटे भाई खेती कर रहा था, जिससे बड़ा भाई नाराज था. 

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया 

इस संबंध में नीमडीह थाना प्रभारी डिल्सन बिरुवा ने बताया कि जमीन विवाद में बड़े भाई ने अपने छोटे भाई की पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी है. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी स्वयं देर रात थाना पहुंच गया, जहां उसे गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. मामले की विस्तृत जांच जारी है. आरोपी को बुधवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा.

यह भी पढ़ें: रांची में ऑनलाइन रजिस्टर-2 से छेड़छाड़ कर अवैध जमाबंदी, कांके सीओ ने साइबर थाने में दर्ज कराई एफआईआर

यह भी पढ़ें: जेपीएससी सिविल सर्विस पीटी रिजल्ट जारी होने का रास्ता साफ, उम्र सीमा विवाद पर हाईकोर्ट ने खत्म की सुनवाई

यह भी पढ़ें: सीसीएल कर्मी को राहत: 39 साल की नौकरी के बाद कर दिए गए थे बर्खास्त, हाईकोर्ट ने आदेश किया निरस्त

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola