सुरक्षित मातृत्व की दिशा में पहल, 449 गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच

Updated:
विज्ञापन
सुरक्षित मातृत्व की दिशा में पहल, 449 गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच

तसवीर : खरसावां सीएचसी में गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य जांच करती चिकित्सक डॉ अर्चना कुमारी | Prabhat Khabar Network

खरसावां और कुचाई सीएचसी में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत 449 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई और उन्हें पोषण संबंधी परामर्श दिए गए।

विज्ञापन

खरसावां. गर्भवती महिलाओं और गर्भस्थ शिशु के बेहतर स्वास्थ्य को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत शनिवार को खरसावां एवं कुचाई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में दोनों केंद्रों पर कुल 449 गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व (एएनसी) जांच कर उन्हें सुरक्षित मातृत्व एवं पोषण संबंधी आवश्यक परामर्श दिए गए. खरसावां सीएचसी में चिकित्सक डॉ. अर्चना कुमारी ने स्वास्थ्य कर्मियों के सहयोग से 195 गर्भवती महिलाओं की जांच की, जबकि कुचाई सीएचसी में डॉ. सुजीत कुमार मुर्मू ने 254 महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया. जांच के दौरान रक्त परीक्षण, रक्तचाप, हिमोग्लोबिन, यूरिन जांच, वजन, गर्भस्थ शिशु की वृद्धि एवं अन्य आवश्यक स्वास्थ्य जांच की गई. डॉ. अर्चना कुमारी ने गर्भवती महिलाओं से नियमित स्वास्थ्य जांच कराने, चिकित्सकीय सलाह का पालन करने तथा संतुलित एवं पौष्टिक आहार लेने की अपील की. उन्होंने कहा कि समय-समय पर जांच कराने से गर्भावस्था के दौरान होने वाली संभावित जटिलताओं का समय रहते पता लगाया जा सकता है, जिससे मां और शिशु दोनों को सुरक्षित रखा जा सकता है. शिविर में स्वास्थ्य कर्मियों ने गर्भवती महिलाओं को प्रसव पूर्व देखभाल, आयरन एवं कैल्शियम की दवा के नियमित सेवन, संस्थागत प्रसव तथा सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही नि:शुल्क मातृ स्वास्थ्य सेवाओं की भी जानकारी दी. स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि मातृ एवं नवजात शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत प्रत्येक माह की 9 तारीख को इस प्रकार का विशेष जांच शिविर आयोजित किया जाता है.


विज्ञापन
Sachindra Das

लेखक के बारे में

By Sachindra Das

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola