अर्जुना कप फुटबॉल लीग में आरएफटीसी व एंजेल एफसी जीते

Updated:
विज्ञापन
अर्जुना कप फुटबॉल लीग में आरएफटीसी व एंजेल एफसी जीते

तसवीर : खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का उदघाटन करते डीएसए के उपाध्यक्ष उमेश सिंहदेव | Prabhat Khabar Network

सरायकेला-खरसावां जिला फुटबॉल लीग 'अर्जुना कप' में आरएफटीसी और एंजेल एफसी ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। मैच की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।

विज्ञापन

संवाददाता, खरसावां सरायकेला-खरसावां जिला स्पोट् र्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित जिला फुटबॉल लीग ‘अर्जुना कप’ के तहत गुरुवार को अर्जुना स्टेडियम में दो रोमांचक मुकाबले खेले गए. पहले मैच में आरएफटीसी खरसावां ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बीएमसी धोलूडीह को 3-0 से हराया. टीम की ओर से चंद्रमोहन सोय, रोहित हेंब्रम और विशाल महतो ने एक-एक गोल दागे. दूसरे मुकाबले में एंजेल एफसी सरगीडीह ने ग्रीन एरिया डलभंगा को 3-1 से पराजित किया. सरगीडीह के लिए कानू किशोर बोदरा, बागुन गागराई और गणेश गागराई ने गोल किए, जबकि दलभंगा की ओर से गोंडे मुंडा ने एकमात्र गोल किया. प्रतियोगिता का उद्घाटन एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. मैचों का संचालन रेफरियों की टीम ने किया. 11 जुलाई को बिरसा मुंडा स्टेडियम में बीपीएस हाथीटांड़ बनाम एनएससी बुरुडीह तथा सुमित एफसी सीनी बनाम अयांश पावर ईचागढ़ के बीच मुकाबले होंगे.


विज्ञापन
Sachindra Das

लेखक के बारे में

By Sachindra Das

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola