Seraikela Kharsawan News : महादेवपुर व पदमपुर में शराब भट्ठी ध्वस्त, दो लोगों पर केस दर्ज
Author Akash
Updated:
विज्ञापन
उत्पाद विभाग ने शनिवार को सीनी ओपी अंतर्गत पदमपुर गांव व महादेवपुर के धानोबांध में छापेमारी अभियान चला कर अवैध शराब भट्ठियों को ध्वस्त किया है.
विज्ञापन
सरायकेला.
उत्पाद विभाग ने शनिवार को सीनी ओपी अंतर्गत पदमपुर गांव व महादेवपुर के धानोबांध में छापेमारी अभियान चला कर अवैध शराब भट्ठियों को ध्वस्त किया है. उत्पाद अधीक्षक सौरव कुमार तिवारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर अवैध शराब भट्ठियों के संचालन की जानकारी मिली थी. इसके बाद विभाग द्वारा टीम का गठन कर छापेमारी अभियान चलाया गया. इस दौरान दो शराब भट्ठियों को ध्वस्त करते हुए 50 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद किया. साथ ही 350 किलो जावा महुआ को नष्ट किया. मौके पर संचालक भागने में सफल रहे. वहीं, गोपी उरांव व बाबूलाल मंडल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










