देशभक्ति के रंग में रंगा कुचाई, सरकारी संस्थानों से लेकर स्कूलों तक मना आजादी का जश्न

Updated:
विज्ञापन

राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देते बीडीओ व सीओ.

सरायकेला खरसावां जिले के कुचाई प्रखंड में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया. अधिकारियों और ग्रामीणों ने तिरंगा फहराकर देश की एकता का संकल्प लिया.

विज्ञापन

कुचाई : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार को कुचाई प्रखंड देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया. सरकारी कार्यालयों से लेकर स्कूलों और सार्वजनिक संस्थानों तक तिरंगा शान से लहराता दिखा. हर ओर राष्ट्रगान, देशभक्ति के गीत और भारत माता के जयकारों की गूंज सुनाई दी. स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए लोगों ने देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया. प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में आयोजित मुख्य समारोह में बीडीओ साधुचरण देवगम, अंचल अधिकारी सुषमा सोरेन, प्रखंड प्रमुख गुड्डी देवी और जिला परिषद सदस्य जिंगी हेंब्रम ने संयुक्त रूप से राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी. इस दौरान उपस्थित लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का संदेश दिया गया.

सरकारी कार्यालयों में किया ध्वजारोहण

प्रखंड के विभिन्न सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों और सार्वजनिक प्रतिष्ठानों में भी धूमधाम से ध्वजारोहण किया गया. कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में वार्डेन चंचला बांकिरा, प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय में प्रधानाध्यापिका विजयलक्ष्मी प्रधान और बीआरसी कार्यालय में बीईईओ संजय कुमार जोशी ने तिरंगा फहराया. वहीं, कुचाई थाना परिसर में थाना प्रभारी रविंद्र मुंडा और दलभंगा ओपी में ओपी प्रभारी सतीश वर्णवाल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी. कुचाई लैम्प्स परिसर में लाबू राम सोय ने ध्वजारोहण किया.

राष्ट्र के विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुचाई में एमओ प्रभारी डॉ. सुजीत कुमार मुर्मू, मध्य विद्यालय कुचाई में प्रधानाध्यापक उत्तम प्रधान और उच्च विद्यालय में प्रधानाध्यापक ज्ञान रंजन ने तिरंगा फहराया. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न संस्थानों में देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों और ग्रामीणों ने वीर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए राष्ट्र के विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया.


विज्ञापन
शचिंद्र कुमार दाश

लेखक के बारे में

By शचिंद्र कुमार दाश

शचिंद्र कुमार दाश प्रभात खबर के वरीय संवाददाता हैं और हिंदी पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। वे झारखंड और ओडिशा की राजनीति, प्रशासन, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकार, कानून-व्यवस्था तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग करते हैं। इसके साथ ही कला, भाषा, संस्कृति, आध्यात्म और समसामयिक विषयों पर लेखन में उनकी विशेष रुचि है। नई जानकारियां जुटाना और उन्हें प्रमाणिक तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाना उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, शिक्षा, खेल, पर्यावरण, साहित्य, संस्कृति से जुड़े विषयों को समेटती है। शचिंद्र कुमार दाश ग्राउंड रिपोर्टिंग पर विशेष जोर देते हैं। वे घटनास्थल पर पहुंचकर तथ्यों के आधार पर समाचार प्रस्तुत करने तथा आम लोगों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का प्रयास करते हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola