झारखंड में ड्रग पेडलर डॉली परवीन के बेटे को गोली मारी, टीएमएच में भर्ती

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर का टाटा मेन हॉस्पिटल.

झारखंड में ड्रग पेडलर डॉली परवीन के छोटे बेटे को गोली मारी गई है. उसे गंभीर हालत में जमशेदपुर के टीएमएच में भर्ती कराया गया है.

विज्ञापन

झारखंड की ड्रग पेडलर डॉली परवीन के बेटे को गोली मार दी गई है. उसे गंभीर हालत में जमशेदपुर के टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में भर्ती कराया गया है. घटना बुधवार (18 अप्रैल) की देर रात की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

आदित्यपुर में बुधवार देर रात मुस्लिम बस्ती में चली गोली

बताया गया है कि सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में यह घटना हुई. बुधवार की देर रात मुस्लिम बस्ती में कई आपराधिक मामलों के आरोपी कदीम खान व ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार की सरगना डॉली परवीन के नाबालिग पुत्र के बाएं हाथ में गोली लगी.

डॉली परवीन के बेटो को टीएमएच में भर्ती कराया गया

घायल अवस्था में डॉली परवीन के नाबालिग बेटे को जमशेदपुर स्थित टाटा मेन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, डॉली के छोटे पुत्र को उसके ही बड़े पुत्र ने गोली मारी है. दोनों के बीच झगड़ा चल रहा था. कदीम व डॉली दोनों जेल में बंद हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola