Jharkhand Crime News: आईटीआई का बोर्ड लगाकर बना रहे थे नकली शराब, छापेमारी से शराब कारोबारियों में हड़कंप

Jharkhand Crime News: एक घर के बाहर मीरा सदन एवं दूसरे घर के बाहर भारत सरकार द्वारा मान्यताप्राप्त आरएवी एजुकेशनल ट्रस्ट के अधीन झारखंड आईटीआई का बोर्ड लगा था.
Jharkhand Crime News: झारखंड विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले ही पूरे राज्य में नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान तेज हो गया है. सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र में तकनीकी शिक्षण संस्थान की आड़ में शराब की फैक्ट्री चल रही थी. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की, तो इसका भंडाफोड़ हुआ. आदित्यपुर अंचल के उत्पाद अवर निरीक्षक ने यह जानकारी दी है.
आईटीआई सेंटर समेत 2 भवनों में हुई छापेमारी
पूर्वी सिंहभूम के जिला मुख्यालय जमशेदपुर से सटे आदित्यपुर अंचल के उत्पाद अवर निरीक्षक नीरज कुमार ने शुक्रवार को बताया कि गम्हरिया थाना क्षेत्र के छोटा गम्हरिया में उत्पाद विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर तकनीकी शिक्षण संस्थान के नाम से संचालित आईटीआई सेंटर व एक भवन में छापेमारी की. अभियान के दौरान टीम ने दोनों घरों से 17 ड्रम नकली शराब, शराब कंपनियों के स्टिकर, सैकड़ों नये ढक्कन, नकली शराब, क्यूआर कोड बनाने वाली मशीन एवं पैकिंग और सीलिंग मशीन बरामद की.
विधानसभा चुनाव से पहले उत्पाद विभाग ने शुरू की है छापेमारी
जिन भवनों में छापेमारी की गई, उनमें से एक घर के बाहर मीरा सदन एवं दूसरे घर के बाहर भारत सरकार द्वारा मान्यताप्राप्त आरएवी एजुकेशनल ट्रस्ट (RAV Educational Trust) के अधीन झारखंड आईटीआई का बोर्ड लगा था. आदित्यपुर अंचल के उत्पाद अवर निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. यह अभियान आगे भी जारी रहेगा. विभाग की उक्त कार्रवाई से शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया है.
Also Read
Khijri Vidhan Sabha: बीजेपी-कांग्रेस के बीच होती रही है टक्कर, जानें खिजरी विधानसभा सीट का हाल
Silli Vidhan Sabha: सिल्ली विधानसभा आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो का गढ़, कभी नहीं जीती भाजपा
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




