बालू का खेल देख खनन टीम भी रह गयी हैरान, 3.50 लाख सीएफटी बालू जब्त

Updated:
विज्ञापन

जब्त बालू.

ईचागढ़ के सोरों में खनन विभाग ने छापेमारी कर 3.50 लाख सीएफटी अवैध बालू जब्त किया. प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है.

विज्ञापन

चांडिल : सरायकेला-खरसावां जिले के ईचागढ़ थाना अंतर्गत सोरो में खनन विभाग ने अवैध बालू कारोबारियों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है. जिला प्रशासन ने बुधवार को भंडारित अवैध बालू के खिलाफ छापेमारी की. भंडारित बालू को देख टीम चौक गई. करीब 3.50 लाख सीएफटी अवैध भंडारित बालू को जब्त किया. अचानक हुई इस छापेमारी से क्षेत्र के बालू माफियाओं में हड़कंप मच गया है.

उपायुक्त के निर्देश पर हुई छापेमारी

यह कार्रवाई उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के निर्देशों के बाद की गयी. जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सतपति के नेतृत्व में खान निरीक्षक की टीम ने सोरो क्षेत्र में कई संदिग्ध ठिकानों पर अचानक दबिश दी. निरीक्षण के दौरान टीम को बड़े पैमाने पर अवैध रूप से डंप कर रखा गया बालू का स्टॉक मिला. विभाग ने कार्रवाई करते हुए पूरे स्टॉक को जब्त कर लिया. आगे की कानूनी प्रक्रियाओं के लिए इसे ईचागढ़ थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया है.

दोषियों पर होगी सख्त कानूनी कार्रवाई

मामले में संबंधित विभागीय और पुलिस नियमों के अनुसार प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है. जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सतपति ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध खनन, भंडारण और बालू के अवैध परिवहन को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.


विज्ञापन
Himanshu Gope

लेखक के बारे में

By Himanshu Gope

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola