कक्षा 3 से 8 तक के बच्चों को मिलेगी यूनिफॉर्म, स्कूलों से मांगी गई बैंक डिटेल

Updated:
विज्ञापन

गुरुगोष्ठी में उपस्थित पदाधिकारी और शिक्षक

खरसावां के राजकीय प्लस टू उच्च विद्यालय में प्रधान शिक्षकों की मासिक गुरु गोष्ठी आयोजित हुई, जिसमें शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा कर दिशा-निर्देश दिए गए.

विज्ञापन

खरसावां: राजकीय प्लस टू उच्च विद्यालय, खरसावां में बुधवार को विभिन्न विद्यालयों के प्रधान शिक्षकों की मासिक गुरु गोष्ठी आयोजित की गई. प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी पंकज महतो की अध्यक्षता में हुई बैठक में विद्यालयों के शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा की गई. इस दौरान प्रधान शिक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए.

बैठक में यू-डायस प्लस के तहत स्कूल प्रोफाइल, शिक्षक प्रोफाइल और छात्र-छात्राओं के ईपी, जीपी व पीपी की स्थिति की समीक्षा की गई. इसके अलावा सीपीडी प्रशिक्षण, ई-विद्या वाहिनी में विद्यार्थियों और शिक्षकों की उपस्थिति तथा एमडीएम एसएमएस रिपोर्ट की जानकारी ली गई. एमडीएम और एनीमिया से संबंधित मासिक प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया.

माह जून 2026 की प्रगति रिपोर्ट, रेल एवं प्रोजेक्ट इंपैक्ट रिपोर्ट, पीएम पोषण योजना के तहत तिथि भोजन, ई-कल्याण में छात्रवृत्ति की स्थिति और विद्यालय किट की उपयोगिता प्रमाण-पत्र की भी समीक्षा की गई.

कक्षा 3 से 8 तक के विद्यार्थियों की तैयार होगी सूची

वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए कक्षा तीन से आठ तक के विद्यार्थियों को पोशाक उपलब्ध कराने के लिए सूची तैयार करने का निर्देश दिया गया. सूची में विद्यार्थियों के बैंक खाता, खाताधारक का नाम, खाता संख्या, आईएफएससी कोड और आधार संख्या समेत जरूरी जानकारी शामिल करने को कहा गया.

बैठक में विद्यालयों में नशीले पदार्थों के खिलाफ जागरूकता, पोषण वाटिका के तहत मोरिंगा पौध लगाने और पीएम पोषण योजना से जुड़ी गतिविधियों पर भी चर्चा हुई. प्रधान शिक्षकों को विद्यालयों में विभिन्न योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया.

मौके पर बीआरपी राजेंद्र गोप, सीआरपी बैद्यनाथ मालाकार, गोपाल सतपथी, सरोज मिश्रा समेत विभिन्न विद्यालयों के प्रधान शिक्षक मौजूद रहे.


विज्ञापन
शचिंद्र कुमार दाश

लेखक के बारे में

By शचिंद्र कुमार दाश

शचिंद्र कुमार दाश प्रभात खबर के वरीय संवाददाता हैं और हिंदी पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। वे झारखंड और ओडिशा की राजनीति, प्रशासन, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकार, कानून-व्यवस्था तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग करते हैं। इसके साथ ही कला, भाषा, संस्कृति, आध्यात्म और समसामयिक विषयों पर लेखन में उनकी विशेष रुचि है। नई जानकारियां जुटाना और उन्हें प्रमाणिक तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाना उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, शिक्षा, खेल, पर्यावरण, साहित्य, संस्कृति से जुड़े विषयों को समेटती है। शचिंद्र कुमार दाश ग्राउंड रिपोर्टिंग पर विशेष जोर देते हैं। वे घटनास्थल पर पहुंचकर तथ्यों के आधार पर समाचार प्रस्तुत करने तथा आम लोगों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का प्रयास करते हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola