Seraikela Kharsawan News : कपाली में 3 करोड़ से 23 विकास योजनाओं का शिलान्यास
Author Akash
Updated:
विज्ञापन
विधायक सविता महतो ने कहा- क्षेत्र की समस्याओं को दूर करना प्राथमिकता
विज्ञापन
चांडिल.
कपाली नगर परिषद के 21 वार्डों में निर्माण होने वाले 23 विकास योजनाओं का शिलान्यास शनिवार को ईचागढ़ की विधायक सविता महतो ने विधिवत शिलापट्ट अनावरण व नारियल फोड़कर किया. इस दौरान विधायक सविता महतो ने कहा कि करीब 3 करोड़ रुपये की लागत से 23 विकास योजनाओं में पीसीसी सड़क, पक्की नाली, स्ट्रीट लाइट व आयुष्मान आरोग्य मंदिर का सौंदर्यीकरण होगा. उन्होंने कहा योजनाओं का निर्माण होने से कपाली वासियों को इसका लाभ मिलेगा. उन्होंने संवेदक को योजनाओं का निर्माण कार्य गुणवत्ता पूर्ण व ससमय करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कपाली क्षेत्र की वर्षों पुरानी सड़क व नाली संबंधित समस्याओं को दूर करना उनकी प्राथमिकता है. उन्होंने आश्वासन दिया कि नगर परिषद में शेष बचे वार्डों में भी विकास कार्य चरणबद्ध तरीके से पूरे किये जाएंगे. मौके पर कपाली नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी गोपी कृष्णा, सिटी मैनेजर शकील अनवर मेहंदी, क्रिस्टीना कच्छप, झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलू महतो, मोहम्मद नबी आलम, बुद्धेश्वर महतो आदि उपस्थित थे.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन