Seraikela Kharsawan News : बिना लाइसेंस के कैंटीन बंद करने का आदेश

Updated:
विज्ञापन

सरायकेला एनएसएमसीएच में छापा. खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण

विज्ञापन

सरायकेला. सरायकेला-खरसावां जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी सुबीर रंजन ने मंगलवार को नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एनएसएमसीएच) परिसर में संचालित तीन कैंटीनों का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान खाद्य लाइसेंस और स्वच्छता मानकों की जांच में कई गंभीर खामियां मिलीं.

जांच में अमित कैंटीन के पास वैध फूड लाइसेंस नहीं पाया गया. इस पर खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने संचालक को नोटिस जारी किया. लाइसेंस प्राप्त होने तक कैंटीन को तत्काल बंद रखने का निर्देश दिया. वहीं, जायसवाल हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड से संचालित कैंटीन के पास भी लाइसेंस नहीं मिला, हालांकि संचालक ने आवेदन किये जाने की बात बतायी. केवल माई कैफे का फूड लाइसेंस पाया गया.

स्वच्छता और गुणवत्ता पर सख्त हिदायत

पदाधिकारी ने संचालकों को गुणवत्तापूर्ण और स्वच्छ खाद्य सामग्री का उपयोग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी अज्ञात स्रोत से खाद्य सामग्री की खरीदारी या भंडारण न किया जाये. सामग्री केवल वैध लाइसेंसधारी आपूर्तिकर्ताओं से ही खरीदी करें. कैंटीन परिसर में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाये.

नियमित होगी शैक्षणिक संस्थानों की जांच

सुबीर रंजन ने बताया कि जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों में संचालित कैंटीनों की अब नियमित जांच की जायेगी, ताकि छात्रों को सुरक्षित और मानक के अनुरूप भोजन मिल सके. उन्होंने चेतावनी दी कि खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2006 का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ विधिसम्मत कड़ी कार्रवाई की जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola