खरसावां में पांच लाख के जेवरात और सामान बरामद, एक परिवार के चार लोग गिरफ्तार

विज्ञापन

आमदा ओपी क्षेत्र में जेवरात चोरी करने के मामले का उदभेदन कर जानकारी देती पुलिस  | Prabhat Khabar Network

खरसावां पुलिस ने गुलगुलिया बस्ती में छापेमारी कर चोरी के 5 लाख के जेवरात बरामद किए हैं। एक ही परिवार के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन

खरसावां: आमदा ओपी पुलिस ने चोरी के दो मामलों में गुलुगुलिया बस्ती से करीब पांच लाख रुपये के जेवरात (सोना-चांदी के) और अन्य सामान बरामद किये हैं. इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी ललन मोदी उर्फ टिकवा सिंह मोदी (44) समेत उसके परिवार के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है.पुलिस के अनुसार, आरोपियों में ललन मोदी, उसका पुत्र अनु मोदी (19), बहू रूपा मोदी (22) और भाई की पत्नी कुंती मोदी (21) शामिल हैं. पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पूछताछ में पता चला कि यह परिवार बंद और सुनसान घरों में चोरी करता था.

आपके शहर में

विज्ञापन

अलमारी के नीचे जमीन में छिपाया था सामान

गुप्त सूचना पर पुलिस ने ललन मोदी के घर पर छापेमारी की. पुलिस को देखते ही सभी लोग भागने लगे. पुलिस ने मुख्य आरोपी को दबोच लिया. घर की तलाशी के दौरान टीन के बक्से को हटाकर देखने पर अलमारी के नीचे जमीन में प्लास्टिक की पोटली मिली. पोटली खोलने पर सोने और चांदी के आभूषण बरामद हुए. दस्तावेज मांगने पर आरोपी कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका. पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी ललन मोदी के खिलाफ पूर्व में मानगो और चक्रधरपुर थाने में भी चोरी के मामले दर्ज हैं.

बरामद सामान

सोने का लॉकेट (5 पीस), झूमका, नथनी, ताबिज, 21 पीस पायल, चांदी की चेन, अंगूठी, बिछिया, मांगटीका, हाथ का कड़ा, मोबाइल, घड़ी समेत कुल 27 प्रकार के आभूषण और अन्य कीमती सामान हैं. इनकी अनुमानित कीमत पांच लाख रुपये है.

आमदा पुलिस द्वारा जब्त किये गये चोरी के जेवरात  | Prabhat Khabar Network
आमदा पुलिस द्वारा जब्त किये गये चोरी के जेवरात  | Prabhat Khabar Network


विज्ञापन
शचिंद्र कुमार दाश

लेखक के बारे में

By शचिंद्र कुमार दाश

शचिंद्र कुमार दाश प्रभात खबर के वरीय संवाददाता हैं और हिंदी पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। वे झारखंड और ओडिशा की राजनीति, प्रशासन, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकार, कानून-व्यवस्था तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग करते हैं। इसके साथ ही कला, भाषा, संस्कृति, आध्यात्म और समसामयिक विषयों पर लेखन में उनकी विशेष रुचि है। नई जानकारियां जुटाना और उन्हें प्रमाणिक तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाना उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, शिक्षा, खेल, पर्यावरण, साहित्य, संस्कृति से जुड़े विषयों को समेटती है। शचिंद्र कुमार दाश ग्राउंड रिपोर्टिंग पर विशेष जोर देते हैं। वे घटनास्थल पर पहुंचकर तथ्यों के आधार पर समाचार प्रस्तुत करने तथा आम लोगों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का प्रयास करते हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola