सरायकेला के खूंटी गांव में छप्पर काटकर राशन दुकान में घुसे चोर, 30 हजार नकद व सामान ले गये

Updated:
विज्ञापन

दुकान क्षतिग्रस्त एल्बेस्टर | Prabhat Khabar Network

खूंटी गांव में चोरों ने राशन दुकान का छप्पर तोड़कर 30 हजार रुपये नकद और कीमती सामान चुराया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


आपके शहर में

विज्ञापन

चौका: चौका थाना क्षेत्र के चौका-कांड्रा मुख्य सड़क पर खूंटी गांव में बुधवार देर रात चोरों ने राशन दुकान को निशाना बनाया. दुकान का एस्बेस्टस (छप्पर) तोड़कर अंदर प्रवेश किया. गल्ला में रखे करीब 30 हजार रुपये नकद व अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया. गुरुवार सुबह दुकान खोलने पर दुकानदार शिव महतो को जानकारी हुई.

दुकान के बगल के कमरे में सो रहे थे दुकानदार

दुकानदार शिव महतो ने बताया कि बुधवार रात दुकान बंद करने के बाद दुकान से सटे कमरे में सो रहे थे. चोरों ने बड़ी चालाकी से बांस के सहारे छत पर चढ़कर एस्बेस्टस की चादर तोड़ी और दुकान के अंदर दाखिल हो गये. दुकानदार को इसकी भनक तक नहीं लगी.

सीसीटीवी फुटेज में दिखे चोर, तलाश में जुटी पुलिस

शिव महतो ने बताया कि घटना सामने स्थित एक मेडिकल दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए दबिश तेज कर दी है. घटना से स्थानीय दुकानदारों में दहशत है. व्यापारियों ने सुरक्षा की दृष्टि से रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है. पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है.


विज्ञापन
Himanshu Gope

लेखक के बारे में

By Himanshu Gope

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola