सरायकेला के मांजना घाट के समीप जमा कचरे की सफाई शुरू, राहत

विज्ञापन

फोटो:निरीक्षण करते नप उपाध्यक्ष | Prabhat Khabar Network

सरायकेला के मांजना घाट पर जमा कचरे की सफाई शुरू हो गई है। प्रभात खबर में खबर छपने के बाद नगर पंचायत उपाध्यक्ष ने निरीक्षण कर सफाई के निर्देश दिए।

विज्ञापन


आपके शहर में

विज्ञापन

सरायकेला: नगर पंचायत क्षेत्र के मांजना घाट स्थित मंदिर के पास नदी का जलस्तर बढ़ने से जमा कचरे को हटाने का काम गुरुवार से शुरू हुआ. कचरे जमा होने से मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं व स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. नगर पंचायत के उपाध्यक्ष अविनाश कबि के नेतृत्व में पार्षदों व नगर पंचायत की टीम ने गुरुवार को मांजना घाट का निरीक्षण किया. उन्होंने साफ-सफाई का निर्देश दिया.

बाढ़ के बाद मांजना घाट की स्थिति को लेकर प्रभात खबर ने 20 अगस्त के अंक में खबर प्रकाशित की थी.मौके पर पार्षद अंजली राय, वार्ड पार्षद सह पार्षद मोर्चा अध्यक्ष उत्तम महांती, वार्ड पार्षद गौतम नायक समेत नगर पंचायत की टीम मौजूद रहे. उपाध्यक्ष अविनाश कबि ने कहा कि जनता की सुविधा, स्वच्छता और सार्वजनिक स्थलों की बेहतर व्यवस्था नगर पंचायत की प्राथमिकता है.

फोटो:निरीक्षण करते नप उपाध्यक्ष | Prabhat Khabar Network
फोटो:निरीक्षण करते नप उपाध्यक्ष | Prabhat Khabar Network


विज्ञापन
प्रताप कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By प्रताप कुमार मिश्रा

प्रताप कुमार मिश्रा वर्ष 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने कोल्हन विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में स्नातक किया है. राजनीतिक, सामाजिक, क्राइम, खेल की खबरों में इन्हें विशेषज्ञता हासिल है. डिजिटल जर्नलिज्म में 10 साल का अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola