सरायकेला में राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र के पुनरुत्थान की मांग, कलाकारों ने की बैठक

विज्ञापन

फोटो:बैठक करते छऊ कलाकार | Prabhat Khabar Network

सरायकेला में छऊ कलाकारों ने बैठक कर कला केंद्र के पुनरुत्थान, रिक्त पदों पर बहाली और अपनी समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन से ठोस कदम उठाने की मांग की है।

विज्ञापन

सरायकेला: राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र, सरायकेला के पुनरुत्थान, छऊ कला के संरक्षण तथा कलाकारों से जुड़े समस्याओं और समाधान को लेकर गुरुवार को गुंडिचा मंदिर परिसर में सरायकेला छऊ कलाकारों की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता सरायकेला छऊ आर्टिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष भोला महंती ने की.

आपके शहर में

विज्ञापन

बैठक में कला केंद्र की वर्तमान स्थिति समेत कला और कलाकारों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा किया गया और रिक्त पड़े पदों पर अविलंब बहाली शुरू करने, प्रशिक्षण शुरू करने सहित अन्य विषयों पर विस्तार से चर्चा किया गया. कलाकारों ने कहा कि पूर्व में उपायुक्त के निर्देश पर कलाकेंद्र के चार महत्वपूर्ण बिंदुओं पर आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर ठोस प्रस्ताव तैयार करने को कहा और स्वीकृति हेतु विभाग को प्रस्ताव भेजने का निर्णय लिया गया.

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कलाकारों के हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन को एसडीओ सह कलाकेंद्र के सचिव को सौपा जगया और कलाकारों के समस्याओं का समाधान करने की मांग किया गया. बैठक में एसोसिएशन के अध्यक्ष भोला महंती ने कहा कि जिला प्रशासन और राज्य सरकार छऊ कला एवं कलाकारों के उत्थान के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य कर रही है.लंबित विषयों के भी शीघ्र समाधान की उम्मीद है.

कलाकरों के हितों पर सरकार कर रही है कार्य: मनोज

संरक्षक मनोज कुमार चौधरी ने कहा कि जिला प्रशासन ने ऐतिहासिक चैत्र पर्व को भव्य स्वरूप देकर सरायकेला छऊ की प्रतिष्ठा बढ़ाने का कार्य किया है. राज्य सरकार भी कलाकारों के सम्मान, पेंशन, प्रशिक्षण और कला केंद्र के पुनरुत्थान की दिशा में पहल कर रही है.कलाकारों ने कहा कि सरायकेला छऊ केवल नृत्य कला नहीं, बल्कि क्षेत्र की ऐतिहासिक-सांस्कृतिक पहचान और गौरवशाली विरासत है, इसके संरक्षण के लिए कला केंद्र का संस्थागत सुदृढ़ीकरण, नियमित प्रशिक्षण और कलाकारों को उचित अवसर एवं आजीविका से जोड़ना जरूरी है.

बैठक में ये थे उपस्थित

बैठक में गुरु तपन कुमार पटनायक, रंजीत आचार्य, रंजीत आचार्य, रजेतेंदु रथ, गोपाल कुमार पटनायक, कामेश्वर भोल, गोपाबंधु तांती, गणेश परीक्षा, उदित प्रताप सिंहदेव, कुसमी पटनायक, मुन्ना महाराणा, सरोज कपाट, होली कुमार, बुद्धेश्वर कुमार, बेलाद सिंह, तरुण कुमार भोल, निवारण महतो, चंद्र नारायण महंती, काली प्रसन्न सारंगी, राजेश गोप, पटम मुखी, पारस नाथ पुथाल, प्रदीप कुमार बसा, राकेश महंती, दशरथ महतो, शिव चरण साहू, राजेश महंती, रविन्द्र मोदक, शिव हेस्सा, पंकज कुमार साहू सहित वरिष्ठ एवं युवा कलाकार उपस्थित थे.


विज्ञापन
प्रताप कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By प्रताप कुमार मिश्रा

प्रताप कुमार मिश्रा वर्ष 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने कोल्हन विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में स्नातक किया है. राजनीतिक, सामाजिक, क्राइम, खेल की खबरों में इन्हें विशेषज्ञता हासिल है. डिजिटल जर्नलिज्म में 10 साल का अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola