गृह मंत्री अमित शाह से मिले पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, पश्चिम बंगाल में शानदार जीत पर दी बधाई

Edited by Sweta Vaidya
Updated:
विज्ञापन

गृह मंत्री अमित शाह से मिले झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन

Seraikela Kharsawan: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर पश्चिम बंगाल चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें. 

विज्ञापन

शचींद्र कुमार दाश की रिपोर्ट

Seraikela Kharsawan: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने बुधवार को देश के गृहमंत्री अमित शाह से नई दिल्ली स्थित आवास पर मुलाकात की. पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने गृह मंत्री अमित शाह से मिल कर उन्हें बंगाल चुनावों में पार्टी की ऐतिहासिक जीत के लिए बधाई दिया. इस दौरान पश्चिम बंगाल के जंगल महल में पार्टी के अभूतपूर्व प्रदर्शन और विभिन्न सामाजिक/राजनैतिक मुद्दों पर चर्चा हुई.  

एक्स पर पोस्ट कर दी जानकारी 

पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने अपने एक्स अकाउंट पर मुलाकात की जानकारी शेयर की. उन्होंने लिखा- पश्चिम बंगाल चुनावों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के तुरंत बाद आदरणीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी के साथ यह मुलाकात बेहद खास रही.’ उन्होंने आगे लिखा- ‘पश्चिम में अरब सागर से लेकर पूर्व में गंगासागर तक भारतीय जनता पार्टी के एकछत्र राज की इस स्वप्निल कहानी के पीछे लाखों-करोड़ों कार्यकर्ताओं का अथक प्रयास, त्याग, बलिदान एवं आम जनता का भरोसा है. विश्व के सबसे बड़े राजनैतिक दल के तौर पर, हम लोग सदैव इस भरोसे पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे.’

इधर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन की इस मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है.

इसे भी पढ़ें:कृष ने पेश की मेहनत की मिसाल, दुकान में मदद करते हुए बने कॉमर्स के सेकेंड स्टेट टॉपर

इसे भी पढ़ें: वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने उग्रवाद प्रभावित चेतमा पुलिस पिकेट का किया दौरा, जवानों का बढ़ाया हौसला

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola