राजनगर में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित
विजेता को सम्मानित करते अतिथि.
Saraikela Kharsawan: सरायकेला खरसावां के राजनगर में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में छात्रों को भारतीय संस्कृति और संस्कारों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया. पूरी रिपोर्ट नीचे पढ़ें…
राजनगर से सुरेंद्र मार्डी की रिपोर्ट
Saraikela Kharsawan: सरायकेला खरसावां जिला के गायत्री परिवार ट्रस्ट राजनगर प्रखंड समन्वयक समिति प्रकोष्ठ की ओर से शुक्रवार को पंचायत सचिवालय राजनगर में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के बीच प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड विकास पदाधिकारी मलय कुमार तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में बीईईओ दिनेश कुमार दंडपात एवं मुखिया राजो टुडू उपस्थित थे. कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य, गुरुमाता भगवती देवी शर्मा एवं गायत्री माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया.
आपके शहर में
पढ़ाई के साथ आध्यात्मिक ज्ञान भी जरूरी
समारोह को संबोधित करते हुए बीडीओ मलय कुमार ने कहा कि पढ़ाई-लिखाई के साथ आध्यात्मिक एवं धार्मिक ज्ञान भी आवश्यक है. उन्होंने कहा कि गायत्री परिवार द्वारा आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा समाज में सकारात्मक संदेश देने का कार्य कर रही है. गीता, रामायण जैसे ग्रंथों के अध्ययन से जीवन में शांति, संस्कार एवं ज्ञान प्राप्त होता है. उन्होंने विद्यार्थियों से नशापान से दूर रहने की अपील करते हुए कहा कि नशा स्वास्थ्य एवं समाज दोनों के लिए हानिकारक है.
भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूक होना जरूरी
बीईईओ दिनेश कुमार दंडपात ने कहा कि भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का माध्यम है. इस तरह की परीक्षा से बच्चों में नैतिकता, संस्कार एवं भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ती है. मुखिया राजो टुडू ने कहा कि भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के माध्यम से बच्चों को अपनी संस्कृति, परंपरा और नैतिक मूल्यों को जानने का अवसर मिल रहा है. उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया.
अखिल भारतीय गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा आयोजित की गई थी. परीक्षा में पंचम से बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया था. प्रखंड स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया.
ये छात्र हुए सम्मानित
- पंचम वर्ग में रितेश मुर्मू प्रथम, मुकेश मार्डी द्वितीय एवं मानसिंह बानरा तृतीय स्थान पर रहे.
- षष्ठम वर्ग में बादल महतो प्रथम, अरमान जोंको द्वितीय एवं अजय महतो तृतीय स्थान पर रहे.
- सप्तम वर्ग में अमरनाथ प्रधान प्रथम, लखन टुडू द्वितीय एवं राजु उगुसुंडी तृतीय स्थान पर रहे.
- अष्टम वर्ग में मोहित महतो प्रथम, प्रिया सोरेन द्वितीय एवं संजीव महतो तृतीय स्थान पर रहे.
- नवम वर्ग में सरस्वती सोय प्रथम, गोपाल मार्डी द्वितीय एवं पूजा मंडल तृतीय स्थान पर रहीं.
- दशम वर्ग में आशिष महतो प्रथम, सुष्मिता महतो द्वितीय एवं गौरी मुर्मू तृतीय स्थान पर रहीं.
- ग्यारहवीं वर्ग में प्रीति महतो प्रथम, पूजा महतो द्वितीय एवं सुष्मिता महतो तृतीय स्थान पर रहीं.
- बारहवीं वर्ग में मेजारी तियु प्रथम, स्नेहा सोरेन द्वितीय एवं कारन मार्डी तृतीय स्थान पर रहे.
कार्यक्रम का संचालन ट्रस्टी शंभूनाथ अग्रवाल ने किया. आयोजन को सफल बनाने में राजेश साहू, त्रिलोचन महतो, रवि साहू, पिंटू राउत, बैद्यनाथ गोप, दमयंती गोप, संजना गोप एवं लक्ष्मी गोप समेत कई लोगों का सराहनीय योगदान रहा.
ये भी पढ़ें…
चिलचिलाती धूप में दहकते अंगारों पर चले शिवभक्त, वैशाख संक्रांति पर दिखाई हठभक्ति
सरायकेला में वट सावित्री व्रत की धूम, सुहागिन महिलाएं करेंगी पति की लंबी उम्र की कामना
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए