बानसा की शराब दुकान में हथियार के बल पर लूट का प्रयास

Updated:
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज में कैद बदमाश | Prabhat Khabar Network

चौका के बानसा गांव में हथियारबंद अपराधियों ने शराब दुकान में लूट का प्रयास किया। सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, पुलिस जांच में जुटी।

विज्ञापन

चौका: चौका थाना क्षेत्र के चौका - कांड्रा मार्ग बानसा गांव स्थित सरकारी लाइसेंसी शराब दुकान में बुधवार देर रात हथियारबंद तीन अपराधियों ने लूट का प्रयास किया. अपराधियों ने दुकानकर्मी पर पिस्टल तानकर ताला खोलने की धमकी दी, लेकिन ताला तोड़ने में नाकाम रहने के बाद शोर-शराबा होने पर मौके से फरार हो गए. पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है.

आपके शहर में

विज्ञापन

दुकानकर्मी धीरज कुमार ने बताया कि बुधवार देर रात दुकान बंद करने के दौरान तीन अपराधी वहां पहुंचे. इनमें एक के हाथ में पिस्टल और दो अपराधियों के हाथ में चाकू था. अपराधियों ने पिस्टल तानकर दुकान का ताला खोलने की धमकी दी. इस दौरान काफी देर तक वे दुकानकर्मियों को धमकाते रहे. इसी बीच शोर-शराबा होने पर आसपास के लोगों के सक्रिय होने की आशंका से तीनों अपराधी मौके से भाग निकले.

घटना के बाद दुकानकर्मियों ने इसकी सूचना चौका थाना पुलिस को दी और लिखित शिकायत दर्ज कराई. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. चौका थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है. फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है.

पुलिस अपराधियों की पहचान होने के बाद उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जाएगी. हथियार के बल पर शराब दुकान को निशाना बनाने की घटना से आसपास के दुकानदारों और ग्रामीणों में भी चिंता बढ़ गई है. स्थानीय लोगों ने रात के समय क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है.


विज्ञापन
Himanshu Gope

लेखक के बारे में

By Himanshu Gope

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola