पीड़ितों की स्थिति में सुधार, मिली छुट्टी

Updated at : 01 Nov 2013 3:36 AM (IST)
विज्ञापन
पीड़ितों की स्थिति में सुधार, मिली छुट्टी

डायरिया प्रभावित पहाड़मुडी गांव पहुंचे उपायुक्त चांडिल : जिला उपायुक्त कृपानंद झा गुरुवार को ईचागढ़ प्रखंड के डायरिया प्रभावित गांव पहाड़मुडी पहुंचे और डायरिया की स्थिति का जायजा लिया. उनके साथ उपविकास आयुक्त संग्राम बेसरा, सिविल सजर्न डॉ श्याम कुमार झा, जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ जुझार मांझी, चांडिल के एसडीओ मंजुनाथ भजंत्री, ईचागढ़ के बीडीओ […]

विज्ञापन

डायरिया प्रभावित पहाड़मुडी गांव पहुंचे उपायुक्त

चांडिल : जिला उपायुक्त कृपानंद झा गुरुवार को ईचागढ़ प्रखंड के डायरिया प्रभावित गांव पहाड़मुडी पहुंचे और डायरिया की स्थिति का जायजा लिया. उनके साथ उपविकास आयुक्त संग्राम बेसरा, सिविल सजर्न डॉ श्याम कुमार झा, जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ जुझार मांझी, चांडिल के एसडीओ मंजुनाथ भजंत्री, ईचागढ़ के बीडीओ अनुराधा कुमारी आदि भी थे.

पदाधिकारियों ने गांव में डायरिया की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया और लोगों से खानपान से संबंधित जानकारी ली. ग्रामीणों ने बताया कि वे खेत में स्थित एक कुआं का पानी का उपयोग पीने के लिए करते हैं. गांव में लगे पांच में से तीन चापाकल खराब हैं. उपायुक्त श्री झा ने गांव के खराब पड़े सभी चापाकलों को अविलंब दुरुस्त कराने का निर्देश दिया.

इसके साथ उन्होंने गांव की सड़क, पेंशन, राशन आदि की जानकारी ली. मौके पर उपस्थित पंचायत के मुखिया विपिन सिंह मुंडा से भी पंचायत स्तर के कार्यो को प्राथमिकता के आधार पर करने का निर्देश दिया. दूसरी ओर प्रखंड के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ बीएन मुंडा ने बताया कि पहाड़मुडी में गुरुवार को सभी डायरिया के मरीजों को स्थिति में सुधार के बाद छुट्टी दे दी गयी. गांव से एक मात्र डायरिया के मरीज शिव चरण कुम्हार को गुरुवार को बेहतर इलाज के लिए ईचागढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रेफर किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola