Seraikela Kharsawan News : चांडिल में 59 गोवंश बरामद, 8 तस्करों को पुलिस ने दबोचा
Author Akash
Updated:
विज्ञापन
चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत रविवार को धातकीडीह से पुलिस ने 47 गोवंश को पकड़ा है.
विज्ञापन
चांडिल.
चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत रविवार को धातकीडीह से पुलिस ने 47 गोवंश को पकड़ा है. वहीं आठ तस्करों को गिरफ्तार किया है. बताया जाता है कि सभी गोवंश को तस्कर पश्चिम बंगाल ले जा रहे थे. यह क्षेत्र गौ तस्करी के हाइरारकी का केंद्र माना जाता है, जहां से तस्कर गोवंश पश्चिम बंगाल सहित अन्य जगहों पर ले जाते हैं. हालांकि, पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. वहीं चांडिल के पाटा टोल प्लाजा के पास शनिवार देर रात ग्रामीणों ने 12 मवेशी लदे पिकअप वैन को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया. वहीं, वैन चालक मौके से फरार हो गया. थाना प्रभारी दिलसन बिरुवा ने पहुंचकर पिकअप वैन और मवेशी जब्त किया है. मालूम हो कि चांडिल अनुमंडल से शनिवार रात व रविवार को 59 गोवंश को पकड़ा गया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










