ईचागढ़ में दो की मौत, कई पीड़ित

Updated at : 29 Oct 2013 5:07 AM (IST)
विज्ञापन
ईचागढ़ में दो की मौत, कई पीड़ित

ईचागढ़, राजनगर, खरसावां के कृष्णापुर गांव डायरिया की चपेट में, कई आक्रांत चांडिल : ईचागढ़ प्रखंड के हुडीह गांव में सोमवार को डायरिया से रशना देवी (50) का एमजीएम ले जाने के क्रम में मौत हो गयी. मालूम हो कि रविवार को रशना देवी की भतीजी 22 वर्षीय हेमलता महतो की डायरिया से मौत हो […]

विज्ञापन

ईचागढ़, राजनगर, खरसावां के कृष्णापुर गांव डायरिया की चपेट में, कई आक्रांत

चांडिल : ईचागढ़ प्रखंड के हुडीह गांव में सोमवार को डायरिया से रशना देवी (50) का एमजीएम ले जाने के क्रम में मौत हो गयी. मालूम हो कि रविवार को रशना देवी की भतीजी 22 वर्षीय हेमलता महतो की डायरिया से मौत हो गयी थी. हुडीह गांव में दर्जनों लोग डायरिया के आक्रांत हैं.

एसडीएम मंजुनाथ भजंत्री एवं आजसू नेता खगेन महतो के प्रयास से नौ महिला पुरुषों को चिकित्सा हेतु एमजीएम भेज दिया गया है, जिसमें अनिता कुमारी, प्रचलता देवी, मुन्ना देवी, गणोश महतो, मंदोदरी महतो समेत नौ ग्रामीण शामिल हैं.

इधर कांकीटांड़ गाव के मनोज गोप, संजय गोप, नीलपद गोप, अलकी देवी आदि डायरिया की चपेट में हैं, जिनका इलाज गांव में ही चल रहा है. ईचागढ़ चिकित्सा पदाणिकारी डॉ बी मुंडा ने बताया कि खबर मिलते ही कम स्टाप में भी दवा एवं सलाइन भेजने की व्यवस्था की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola