हाथियों की दस्तक से लोगों में खौफ

खरसावां : धान की फसल तैयार भी नहीं हुए कि जंगली हाथियों ने खरसावां के गांवों में दस्तक दे दी है. बीती रात खरसावां व सीनी के कई गांवों में अक्सर जंगली हाथी पहुंच कर उत्पात मचा रहे हैं. बीती रात भी खरसावां व सीनी के कई हिस्सों में हाथियों ने धान की फसल को […]
खरसावां : धान की फसल तैयार भी नहीं हुए कि जंगली हाथियों ने खरसावां के गांवों में दस्तक दे दी है. बीती रात खरसावां व सीनी के कई गांवों में अक्सर जंगली हाथी पहुंच कर उत्पात मचा रहे हैं. बीती रात भी खरसावां व सीनी के कई हिस्सों में हाथियों ने धान की फसल को रौंद कर बर्बाद कर दिया.
पीड़ितों लोगों ने वन विभाग से मुआवजा की गुहार लगायी है. वहीं वन विभाग के कार्यालय में अधिकारी नदारत मिल रहे हैं. स्थानीय लोगों ने क्षेत्र से हाथियों को खदेड़ने के लिए भी वन विभाग से आवश्यक पहल करने का मांग की है. शाम होते ही हाथियों के चिग्घाड़ से गांव दहल रहे हैं.
लोगों में असुरक्षा की भावना घर कर गया है. इस वर्ष भी क्षेत्र में अच्छी फसल हुई है, परंतु धान की फसल तैयार ही हो रहे हैं कि इस पर जंगली हाथियों की नजर पड़ गयी है.खेतों में तैयार हो रहे धान के फसल को हाथी न सिर्फ खा रहे हैं, बल्कि अपने पैरों तले रौंद कर बर्बाद भी कर रहे हैं. ग्रामीण क्षेत्रों से हाथियों को पुन: जंगल की ओर खदेड़ने के लिए भी विभाग की ओर से कोई खास इंतजाम अब तक नहीं किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




