दिवाली से पूर्व बिजली आपूर्ति की मांग

Updated at : 29 Oct 2013 5:05 AM (IST)
विज्ञापन
दिवाली से पूर्व बिजली आपूर्ति की मांग

खरसावां : राजखरसावां पावर ग्रिड से सरायकेला खरसावां फीडर पर बिजली आपूर्ति जल्द से जल्द शुरू करने की मांग को लेकर भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता (ट्रांसमिशन) नागेंद्र कुमार से मिला. अधीक्षण अभियंता ने भाजपा नेताओं को बताया कि बारिश के कारण ही ट्रांसफॉर्मर इंस्टाल करने में देरी हुई. ट्रांसफॉर्मर को […]

विज्ञापन

खरसावां : राजखरसावां पावर ग्रिड से सरायकेला खरसावां फीडर पर बिजली आपूर्ति जल्द से जल्द शुरू करने की मांग को लेकर भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता (ट्रांसमिशन) नागेंद्र कुमार से मिला.

अधीक्षण अभियंता ने भाजपा नेताओं को बताया कि बारिश के कारण ही ट्रांसफॉर्मर इंस्टाल करने में देरी हुई. ट्रांसफॉर्मर को इंस्टॉल कर जल्द से जल्द चालू करने का प्रयास किया जायेगा.

भाजपा नेताओं ने बयान जारी कर रहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री अजरुन मुंडा के प्रयास से राजखरसावां ग्रिड के लिये नया ट्रांसफॉर्मर मिला, परंतु राज्य सरकार की गलत नीतियों के कारण ही अब तक ट्रांसफॉर्मर में लगने वाले सामान नहीं पहुंचा है, जिस कारण ट्रांसफॉर्मर को चालू करने में देरी हो रही है. भाजपा नेताओं ने राज्य सरकार पर खरसावां के साथ पक्षपात करने का भी आरोप लगाया.

भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार खरसावां को राजनीति चश्मा में देख कर यहां के विकास को अवरुद्ध करने का प्रयास कर रही है. भाजपा नेताओं के प्रतिनिधिमंडल में जिलाध्यक्ष रामनाथ महतो, युवा मोर्चा के प्रदेश महासचिव उदय सिंहदेव, सांसद प्रतिनिधि प्रदीप सिंहदेव, विजय महतो, विवेकानंद, सुशील षाड़ंगी, दुर्योधन प्रमाणिक, शंकरी सिंहदेव, लालसिंह सोय, जितेन घोड़ाई, राजू रजक, भुपेंद्र सिंहदेव, राजू पाणी आदि शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola