तीन युवकों की मौत

Updated at : 24 Oct 2013 4:49 AM (IST)
विज्ञापन
तीन युवकों की मौत

राजनगर में तेज बाइक पुलिया से टकरायी राजनगर : राजनगर थाना क्षेत्र बाघराय साईं मोड़ पर एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन व्यक्तियों की दुर्घटना में मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी वकार हुसैन मौके पर पहुंचे और लाश को कब्जे में लिया. मृतकों की पहचान बड़ाखीरी निवासी मनोज मांझी (26), […]

विज्ञापन

राजनगर में तेज बाइक पुलिया से टकरायी

राजनगर : राजनगर थाना क्षेत्र बाघराय साईं मोड़ पर एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन व्यक्तियों की दुर्घटना में मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी वकार हुसैन मौके पर पहुंचे और लाश को कब्जे में लिया.

मृतकों की पहचान बड़ाखीरी निवासी मनोज मांझी (26), छोटाखीरी निवासी मकरा मांझी (27) एवं छोटाखीरी के ही सूरज मांझी (28) के रूप में हुई है. बाइक (जेएच 05 एयू-4732) गाड़ी के ओनर बुक में सूरज मांझी थाना राजनगर अंकित है. बताया जाता है कि राजनगर साप्ताहिक बाजार से बाइक पर सवार हो कर तीनों तेज गति से जा रहे थे. जैसे ही बाघराय साईं गांव के मोड़ पर पहुंचे, बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से जा टकरायी. तीनों पुलिया के नीचे जा गिरे. घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola