डोमन सिंह मुंडा पंचतत्व में विलीन

Updated at : 24 Oct 2013 4:45 AM (IST)
विज्ञापन
डोमन सिंह मुंडा पंचतत्व में विलीन

चांडिल : समाजसेवी सह सेवानिवृत्त शिक्षक डोमन सिंह मुंडा का बुधवार को पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया. उनके पुत्र मुखिया नयन सिंह मुंडा ने मुखागिA दी. दिवंगत डोमन बाबू के अंतिम संस्कार में जिला परिषद के उपाध्यक्ष देवाशीष राय, विधायक अरविंद कुमार सिंह, पूर्व उप मुख्यमंत्री सुधीर महतो, जिप सदस्य माधव […]

विज्ञापन

चांडिल : समाजसेवी सह सेवानिवृत्त शिक्षक डोमन सिंह मुंडा का बुधवार को पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया. उनके पुत्र मुखिया नयन सिंह मुंडा ने मुखागिA दी.

दिवंगत डोमन बाबू के अंतिम संस्कार में जिला परिषद के उपाध्यक्ष देवाशीष राय, विधायक अरविंद कुमार सिंह, पूर्व उप मुख्यमंत्री सुधीर महतो, जिप सदस्य माधव सिंह मानकी, जिप सदस्य दल गोविंद सिंह मुंडा, सांसद सुबोधकांत सहाय प्रतिनिधि के रूप में उनके अनुज सुनील सहाय, समाजसेवी सुरेश खेतान, समाजसेवी हिकिम चंद्र महतो, भाजपा नेता साधु चरण महतो, झाविमो प्रखंड अध्यक्ष राजेन सिंह मुंडा, डॉ गुरु चरण महतो, कांग्रेस नेता राधाकृष्ण जायसवाल, कांडरा के मुखिया सह कांग्रेस के ईचागढ़ प्रखंड प्रभारी होनी सिंह, चांडिल प्रखंड भाजपा अध्यक्ष खुदी सिंह सरदार, अशोक चौधरी, एलबी सिंह, बैद्यनाथ कैवर्त समेत अनेक पंचायत प्रतिनिधि एवं क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए.

अंतिम संस्कार के अवसर पर इंटर कॉलेज तिरुलडीह प्रागंण में क्षेत्र के बुद्धजीवियों की एक बैठक हुई, जिसमें कॉलेज प्रबंधन के तत्वावधान में 31 अक्तूबर को दिन 11 बजे शौक सभा का आयोजन करने का निर्णय लिया गया. इंटर कॉलेज तिरुलडीह के लिए उन्होंने सात एकड़ जमीन दान में दी थी. दिवंगत डोमन बाबू सेवानिवृत्त शिक्षक के साथ ही सरायकेला खरसवां जिला कांग्रेस के वरीय उपाध्यक्ष थे. इसके अलावा वे पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय के ईचागढ़ प्रखंड प्रतिनिधि भी थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola