सुरक्षित मातृत्व अभियान में 449 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच

तसवीर : खरसावां सीएचसी में गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य जांच करती चिकित्सक डॉ अर्चना कुमारी | Prabhat Khabar Network
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत खरसावां और कुचाई सीएचसी में 449 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई। चिकित्सकों ने नियमित जांच की सलाह दी।
खरसावां. प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत शनिवार को खरसावां और कुचाई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विशेष प्रसव पूर्व जांच शिविर आयोजित किया गया. दोनों केंद्रों में कुल 449 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गयी. खरसावां सीएचसी में डॉ. अर्चना कुमारी ने 195 और कुचाई सीएचसी में डॉ. सुजीत कुमार मुर्मू ने 254 महिलाओं का परीक्षण किया. इस दौरान ब्लड प्रेशर, हीमोग्लोबिन, यूरिन, वजन तथा गर्भस्थ शिशु के विकास की जांच की गयी. चिकित्सकों ने नियमित जांच, आयरन-कैल्शियम की गोलियों के सेवन और सुरक्षित मातृत्व के लिए समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराने की सलाह दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










