भाजपा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष का निधन

Updated at : 15 May 2015 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
भाजपा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष का निधन

सरायकेला. भाजपा के सरायकेला प्रखंड के पूर्व अध्यक्ष गोविंद मंडल का टीएमएच में इलाज के दौरान निधन हो गया. मंडल के निधन की खबर सुन कर भाजपाइयों में दुख की लहर छा गयी.जानकारी हो कि बुधवार शाम को गोविंद मंडल मोटरसाइकिल से अपने घर सरमाली जा रहे थे. तभी सीनी उकरी मोड़ के समीप एक […]

विज्ञापन

सरायकेला. भाजपा के सरायकेला प्रखंड के पूर्व अध्यक्ष गोविंद मंडल का टीएमएच में इलाज के दौरान निधन हो गया. मंडल के निधन की खबर सुन कर भाजपाइयों में दुख की लहर छा गयी.जानकारी हो कि बुधवार शाम को गोविंद मंडल मोटरसाइकिल से अपने घर सरमाली जा रहे थे. तभी सीनी उकरी मोड़ के समीप एक अन्य मोटरसाइकिल से टक्कर हो जाने के कारण मंडल गंभीर रुप से घायल हो गये थे. घटना के बाद उन्हें इलाज हेतु सदर अस्पताल सरायकेला लाया गया. जहां से बेहतर इलाज के लिए मंडल को एमजीएम रेफर कर दिया गया. परिजनों द्वारा बेहतर इलाज के लिए फिर उन्हें एमजीएम से टीएमएच में दाखिला कराया गया. जहां इलाज के दौरान शुक्रवार की सुबह उनका निधन हो गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola