90 लोगों का हुआ मोतियाबिंद का आपरेशन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Nov 2014 7:01 PM

विज्ञापन

खरसावां : कुचाई के मेसो आईसर्ट अस्पताल परिसर में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में 90 मरीजों का मोतियाबिंद ऑपरेशन किया गया. कैंप में कुल 263 मरीजों का नेत्र जांच कर आवश्यक डॉक्टरी सलाह व दवा दी गयी. 81 मरीजों का चयन चश्मा के लिये किया गया. लोगों में नि:शुल्क चश्मा […]

विज्ञापन

खरसावां : कुचाई के मेसो आईसर्ट अस्पताल परिसर में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में 90 मरीजों का मोतियाबिंद ऑपरेशन किया गया. कैंप में कुल 263 मरीजों का नेत्र जांच कर आवश्यक डॉक्टरी सलाह व दवा दी गयी. 81 मरीजों का चयन चश्मा के लिये किया गया.

लोगों में नि:शुल्क चश्मा वितरण 29 नवंबर को किया जायेगा. शिविर को सफल बनाने में डॉ एसएस मल, डॉ एसपी तिवारी, डॉ एस माझी, डॉ आरपी सिंह, डॉ परमेश्वर जेना ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. शिविर का एसीएमओ डॉ श्याम कुमार झा व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विजय कुमार ने भी मुआयना किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola