अल्पसंख्यक नेताओं ने किया दौरा

23 केएसएन 1 : दौरा पर निकले अल्पसंख्यक समुदाय के नेतासंवाददाता,खरसावां खरसावां से भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिये अल्पसंख्यक नेताओं की एक टीम रविवार को खरसावां विस क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा किया. टीम में छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष मौलाना सलीम असरफी, राष्ट्रीय मुसलीम मंच के संयोजक […]
23 केएसएन 1 : दौरा पर निकले अल्पसंख्यक समुदाय के नेतासंवाददाता,खरसावां खरसावां से भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिये अल्पसंख्यक नेताओं की एक टीम रविवार को खरसावां विस क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा किया. टीम में छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष मौलाना सलीम असरफी, राष्ट्रीय मुसलीम मंच के संयोजक गोलक बिहारी, सह संयोजक साहिद अख्तर, कोल्हान संयोजक मो बारीक, फरहाना खातून समेत कई सदस्य शामिल थे. टीम ने खरसावां विस क्षेत्र के मुसलिम बहुल कदमडीहा, गोंदपुर, सालडीह, कमलपुर, कालियाडुंगरी क्षेत्रों में जाकर लोगों से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की. टीम के सदस्यों ने कहा कि सिर्फ भाजपा ही राज्य का विकास कर सकती है. मौके पर मो इमरान, मो शोएब, मो खालीद समेत काफी संख्या में लोग शामिल थे. मौके पर अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा भी पहुंची तथा लोगों से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




