भाजपा नगर कमेटी ने चलाया जनसंपर्क अभियान

सरायकेला : भाजपा नगर कमेटी के तत्वावधान में सरायकेला शहरी क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया गया. नगरध्यक्ष ललन सिंह के नेतृत्व में नगर पंचायत के सभी वार्ड में जनसंपर्क कर लोगों को भाजपा की नीति व सिद्धांत से अवगत कराया गया. कहा कि चार बार विधायक रहते हुए झामुमो ने यहां कोई विकास नही किया […]
सरायकेला : भाजपा नगर कमेटी के तत्वावधान में सरायकेला शहरी क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया गया. नगरध्यक्ष ललन सिंह के नेतृत्व में नगर पंचायत के सभी वार्ड में जनसंपर्क कर लोगों को भाजपा की नीति व सिद्धांत से अवगत कराया गया. कहा कि चार बार विधायक रहते हुए झामुमो ने यहां कोई विकास नही किया है. इस बार भाजपा प्रत्याशी गणेश महाली को विजयी बनायें. कार्यकर्ताओं ने कंसारी टोला. द्वानसाही, इंद्रटांडी सहित कई वार्ड टोला में घूम-घूम कर प्रचार किया. मौके पर,सोहन सिंह, सुमित चौधरी, राजीव महापात्र, बबन सिंह, टोनी डालमिया,सौरभ सिन्हा, बद्री दारोघा के अलावे कई भाजपाई उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




