अतिसंवेदनशील बूथों पर तैनात रहेंगे 27 कपंनियां पारा मिल्ट्री फोर्स

Updated at : 22 Nov 2014 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
अतिसंवेदनशील बूथों पर तैनात रहेंगे 27 कपंनियां  पारा मिल्ट्री फोर्स

जिले में 250 बूथ अति संवेदनशीलनक्सल प्रभावित क्षेत्र के बूथ अति संवेदनशील घोषितप्रतिनिधि,सरायकेलामतदान को लेकर जिला के संवेदनशील व अति संवेदनशील बूथों को लेकर उपायुक्त चंद्रशेखर ने बैठक की. बैठक में जिला में संवेदनशील व अति संवेदनशील बूथों की जानकारी ली. उन्होंने बताया कि जिला के तीन विधानसभा सीट खरसावां, सरायकेला व चांडिल के कु […]

विज्ञापन

जिले में 250 बूथ अति संवेदनशीलनक्सल प्रभावित क्षेत्र के बूथ अति संवेदनशील घोषितप्रतिनिधि,सरायकेलामतदान को लेकर जिला के संवेदनशील व अति संवेदनशील बूथों को लेकर उपायुक्त चंद्रशेखर ने बैठक की. बैठक में जिला में संवेदनशील व अति संवेदनशील बूथों की जानकारी ली. उन्होंने बताया कि जिला के तीन विधानसभा सीट खरसावां, सरायकेला व चांडिल के कु ल 806 मतदान केंद्र में से 601 मतदान केंद्र को संवेदनशील व अतिसंवेदनशील के श्रेणी में रखा गया है. चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न करने के लिए 27 पारा मिल्ट्री कंपनियां तैनात रहेंगी. अतिसंवेदनशील बूथों सीआरपीएफ, एसएसबी व सीआईएसफ के हवाले रहेगी जबकि संवेदनशील व सामान्य बूथों को जिला पुलिस की सुरक्षा में रहेगी. जिला के 351 मतदान केंद्र संवेदनशील जिला प्रशासन ने संवेदनशील व अतिसंवेदनशील बूथों का निर्धारण कर लिया गया है. जिला के कूल 806 मतदान केंद्र में से 601 मतदान केंद्र जिला प्रशासन द्वारा संवेदनशील व अतिसंवेदनशील बूथों की श्रेणी में रखा गया है. जिनमें से संवेदनशील में 351 व अतिसंवेदनशील बूथ में 250 बूथ शामिल हैं. नक्सल प्रभावित क्षेत्र के बूथों को अतिसंवेदनशील बूथ की श्रेणी में रखा गया है. जिला के तीन विस सीट खरसावां में कूल बूथ 187 हैं (पश्चिम सिंहभूम के खूंटपानी प्रखंड के 51 बूथ को छोड़ कर)में से संवेदनशील बूथ 58 व अतिसंवेदनशील बूथ 67 हैं. उसी प्रकार सरायकेला विस में कूल 334 बूथ में से संवेदनशील बूथ 140 व अतिसंवेदनशील बूथ 86 हैं. ईचागढ के कूल 285 बूथ में से संवेदनशील बूथ 153 व अतिसंवेदनशील बूथ 67 हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola