ट्रक पलटने से कोडरमा का चालक मरा

Updated at : 21 Nov 2014 8:02 PM (IST)
विज्ञापन
ट्रक पलटने से कोडरमा का चालक मरा

सरायकेला : सरायकेला चाईबासा सड़क पर ट्रक पलट जाने से चालक की मौत हो गयी. घटना गुरुवार रात लगभग साढ़े 10 बजे के आसपास की बतायी जा रही है. इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार चाईबासा की तरफ से आयरन ओर लदा वाहन जेएच012 ई 2283 सरायकेला की और आ रहा था. जैसे ही […]

विज्ञापन

सरायकेला : सरायकेला चाईबासा सड़क पर ट्रक पलट जाने से चालक की मौत हो गयी. घटना गुरुवार रात लगभग साढ़े 10 बजे के आसपास की बतायी जा रही है. इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार चाईबासा की तरफ से आयरन ओर लदा वाहन जेएच012 ई 2283 सरायकेला की और आ रहा था.

जैसे ही पाउडीमेल के समीप पहुंचा कि ट्रक अनियंत्रित हो कर पलट गया, जिससे ट्रक चालक उपेंद्र कुमार सिन्हा की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. मृत चालक कोडरमा जिले के नवादा बस्ती तिलैया का रहने वाला है. घटना कि सूचना पर सरायकेला पुलिस तुरंत घटना स्थल पर पहुंची और चालक को बाहार निकाला, जिसकी मौत हो चुकी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola