बड़ाबांबो में खुला झामुमो व भाजपा का चुनावी कार्यालय

बड़ाबांबो. खरसावां के बड़ाबांबो क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गयी है. भाजपा, झामुमो समेत तमाम राजनीतिक दल सक्रिय हो गये है. राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता गांव-गांव पांव-पांव जा कर प्रचार प्रसार में जुट गये हैं.मंगल ने किया भाजपा कार्यालय का उदघाटन21 केएसएन 3 : भाजपा कार्यालय का उद्घाटन करते मंगल सोयबड़ाबांबो चौक में भाजपा […]
बड़ाबांबो. खरसावां के बड़ाबांबो क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गयी है. भाजपा, झामुमो समेत तमाम राजनीतिक दल सक्रिय हो गये है. राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता गांव-गांव पांव-पांव जा कर प्रचार प्रसार में जुट गये हैं.मंगल ने किया भाजपा कार्यालय का उदघाटन21 केएसएन 3 : भाजपा कार्यालय का उद्घाटन करते मंगल सोयबड़ाबांबो चौक में भाजपा कार्यालय का उदघाटन पूर्व विधायक सह विस संयोजक मंगल सोय ने फीता काट कर किया. इस मौके पर उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से चुनाव प्रचार के लिये जुट जाने का आह्वान किया. मौके पर मुख्य रूप से लक्ष्मीकांत महतो, लाभो माझी, प्रशांत महतो, ईश्वर महतो, विवेकानंद प्रधान, दीपक प्रधान, तेज नारायण महतो उपस्थित थे.दशरथ ने किया झामुमो कार्यालय का उदघाटन21 केएसएन 4 : झामुमो कार्यालय का उदघाटन करते दशरथ गागराईबड़ाबांबो चौक में झामुमो कार्यालय का उदघाटन पार्टी प्रत्याशी दशरथ गागराई ने किया. मौके पर उन्होंने कहा कि झामुमो माटी की पाटी है. दशरथ ने कहा कि जनता ने मौका दिया, तो खरसावां के मान, सम्मान व स्वाभिमान की रक्षा झामुमो करेगी. उन्होंने कहा कि खरसावां का विकास सिर्फ झामुमो ही कर सकती है. इस मौके पर मुख्य रूप से हरिपद महतो, प्राण मेलगांडी, कुंवर अनूप सिंहदेव, सुधीर महतो, रथो महतो, बुधन सिंह हेंब्रम, विजय महतो, राजू बोदरा, रामदास नायक उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




