प्रभात खबर के मुहिम में आज दौड़ेगा खरसावां

Updated at : 17 Nov 2014 6:01 PM (IST)
विज्ञापन
प्रभात खबर के मुहिम में आज दौड़ेगा खरसावां

संवाददाता, खरसावां प्रभात खबर द्वारा आओ हालात बदलें मुहिम के तहत 18 नवंबर मंगलवार को खरसावां में रन फॉर झारखंड का आयोजन किया जा रहा है. मतदाता जागरूकता अभियान के तहत दौड़ का आयोजन किया गया है. यह दौड़ खरसावां ब्लॉक मैदान से सुबह साढ़े सात बजे शुरू होगी तथा खरसावां के चांदनी चौक होते […]

विज्ञापन

संवाददाता, खरसावां प्रभात खबर द्वारा आओ हालात बदलें मुहिम के तहत 18 नवंबर मंगलवार को खरसावां में रन फॉर झारखंड का आयोजन किया जा रहा है. मतदाता जागरूकता अभियान के तहत दौड़ का आयोजन किया गया है. यह दौड़ खरसावां ब्लॉक मैदान से सुबह साढ़े सात बजे शुरू होगी तथा खरसावां के चांदनी चौक होते हुए पुन ब्लॉक मैदान में संपन्न होगी. दौड़ का मुख्य उद्देश्य लोगों में मतदान के प्रति जागरूकता लाना है और सजग वोटर बनने के लिए प्रेरित करना है. प्रभात खबर सभी गैर राजनीतिक संस्था, स्कूल, कॉलेज को दौड़ में आमंत्रित करता है. दौड़ में प्रखंड कार्यालय, अंचल कार्यालय, शिक्षा विभाग समेत अन्य कई संस्थाओं द्वारा भी सहयोग किया जा रहा है. इसके अलावा दौड़ में स्कूल व कॉलेज के छात्र छात्राएं सहित कई शामिल होंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola