ePaper

झारखंड : पांच पुलिसकर्मियों की हत्या के आरोपी में चार माओवादी गिरफ्तार

Updated at : 20 Jul 2019 11:03 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड : पांच पुलिसकर्मियों की हत्या के आरोपी में चार माओवादी गिरफ्तार

सरायकेला : झारखंड के सरायकेला खरसावां जिले में पिछले महीने एक हमले में पांच पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले में वांछित चार माओवादियों को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी. पुलिस उप महानिरीक्षक (कोल्हन क्षेत्र) कुलदीप द्विवेदी ने कि सीपीआई (माओवादी) के चार काडरों को शुक्रवार […]

विज्ञापन

सरायकेला : झारखंड के सरायकेला खरसावां जिले में पिछले महीने एक हमले में पांच पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले में वांछित चार माओवादियों को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी.

पुलिस उप महानिरीक्षक (कोल्हन क्षेत्र) कुलदीप द्विवेदी ने कि सीपीआई (माओवादी) के चार काडरों को शुक्रवार को जिले के विभिन्न हिस्सों से गिरफ्तार किया गया. 14 जून को तिरुलडीह थाना अंतर्गत कुकुउ हाट में माओवादियों के हमले में पांच पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी गयी थी और उनके हथियार, गोलाबारूद एवं निजी सामान लूट लिये गये थे.

उन्होंने बताया कि प्रतिबंधित सीपीआई (माओवादी) के महाराज प्रमाणिक दस्ते के माओवादियों की मौजूदगी की गुप्त सूचना मिलने पर एक विशेष पुलिस टीम गठित की गयी और उन्हें पकड़ने के लिए छापेमारी की गयी.

डीआईजी ने बताया कि पुलिस ने हमले में इस्तेमाल दो मोटरसाइकिलें, चारों के मोबाइल फोन और माओवादी पुस्तिकाएं एवं पोस्टर बरामद किये. साथ ही एक शहीद पुलिसकर्मी युधिष्ठिर महतो का मोबाइल फोन भी जब्त किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola