जिस दोस्त के घर रुका था, उसी ने की हत्या, डेढ़ साल बाद मिला कंकाल
Updated at : 13 Jul 2019 2:51 AM (IST)
विज्ञापन

आनंदपुर थानाक्षेत्र के गुड़गांव का था युवक, हत्या का मामला दर्ज आनंदपुर : आनंदपुर थानाक्षेत्र के गुड़गांव के रमेश तिर्की (22) की हत्या के डेढ़ साल बाद उसकी लाश बरामद की गयी. रमेश की बहन सीमा डेढ़ साल से भाई के घर लौटने का इंतजार कर रही थी. बाद में ग्रामीणों ने खुलासा किया तो […]
विज्ञापन
आनंदपुर थानाक्षेत्र के गुड़गांव का था युवक, हत्या का मामला दर्ज
आनंदपुर : आनंदपुर थानाक्षेत्र के गुड़गांव के रमेश तिर्की (22) की हत्या के डेढ़ साल बाद उसकी लाश बरामद की गयी. रमेश की बहन सीमा डेढ़ साल से भाई के घर लौटने का इंतजार कर रही थी. बाद में ग्रामीणों ने खुलासा किया तो प्राथमिकी दर्ज की गयी. शुक्रवार को पुलिस ने रुंघीकोचा जंगल के पुराने कुएं से रमेश का कंकाल बरामद कर लिया.
पुलिस ने हत्या के आरोपी रमेश के दोस्त बानू मिंज व उसकी पत्नी शांति मिंज को गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि पुलिस ने दोनों की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है. सीमा को ग्रामीणों से पता चला कि रमेश के दोस्त बानू और उसकी पत्नी ने रमेश की हत्या 22 फरवरी 2018 की रात ही कर दी थी. इसके बाद दोनों सूरत चले गये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




