भाजपा नेताओं ने लिया जायजा, जांच की मांग

Updated at : 06 Jul 2014 5:50 AM (IST)
विज्ञापन
भाजपा नेताओं ने लिया जायजा, जांच की मांग

मुख्य नहर का एक हिस्सा ढहने का मामला खरसावां : अरुवां पुल के पास सोना सिंचाई योजना की मुख्य नहर टूटने की घटना की जानकारी मिलने के बाद भाजपा नेताओं ने घटना स्थल पर जा कर स्थिति का जायजा लिया तथा मामले की जांच की मांग की. मौके पर भाजपा नेताओं के साथ पूर्व मुख्यमंत्री […]

विज्ञापन

मुख्य नहर का एक हिस्सा ढहने का मामला

खरसावां : अरुवां पुल के पास सोना सिंचाई योजना की मुख्य नहर टूटने की घटना की जानकारी मिलने के बाद भाजपा नेताओं ने घटना स्थल पर जा कर स्थिति का जायजा लिया तथा मामले की जांच की मांग की. मौके पर भाजपा नेताओं के साथ पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के आप्त सचिव संजय बसु भी पहुंचे थे. भाजपा नेताओं ने नहर के एक हिस्से के ढह जाने की घटना के लिये जल संसाधन विभाग के मैकेनिकल विभाग को लापरवाही के लिये जिम्मेवार ठहराया.

भाजपा नेताओं ने कहा कि अगर पूर्व में नहर के दो या एक गेट बंद किया गया होता, तो यह स्थिति उत्पन्न नहीं होती. भाजपा नेताओं ने जल्द से जल्द नहर की मरम्मत की मांग की है, अन्यथा आंदोलन करने की चेतावनी दी है. मौके पर मुख्य रुप से लखीराम मुंडा, विजय महतो, हिमालय डांगील, विवेकानंद प्रधान, तुलसी महतो, सुशील षाडंगी, अगनु महतो, सुखदेव हेंब्रम उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola