राजमहल से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी विजय हांसदा लगायेंगे हैट्रिक : मंत्री आलमगीर आलम
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 27 Apr 2024 11:09 PM
दिल्ली में राहुल गांधी के हाथ को करेंगे मजबूत
बरहरवा. राजमहल सीट से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी विजय हांसदा के बरहरवा कालीतल्ला स्थित आवास पर इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं की बैठक हुयी. जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम, प्रत्याशी विजय हांसदा के अलावे झामुमो, कांग्रेस, राजद, आप सहित इंडिया गठबंधन में शामिल सभी दलों के कार्यकर्ता उपस्थित हुये. कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि राजमहल लोकसभा से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी विजय हांसदा को इस बार जीत कर दिल्ली में राहुल गांधी के हाथ को मजबूत करना है. विजय हांसदा इस बार हैट्रिक लगायेंगे, इसके लिये सभी कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर एकजुट होकर काम करना है. आलमगीर आलम ने कहा कि इस बार इंडिया गठबंधन झारखंड के सभी 14 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करेगा. मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष बरकत खान, झामुमो जिलाध्यक्ष शाहजहां अंसारी, वरिष्ठ नेता एमटी राजा, प्रो नजरूल इस्लाम, संजय गोस्वामी, संजीव सामू हेम्ब्रम, अशोक दास, गुलाब रब्बानी सहित अन्य मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










