तीनपहाड़ स्टेशन परिसर में बह रहा है शौचालय का पानी, दुर्गंध से यात्रियों को परेशानी

Updated at : 10 Apr 2026 10:32 PM (IST)
विज्ञापन
sahibganj

साहिबगंज (फाइल फोटो)

स्टेशन के मुख्य गेट तक फैल गया है पानी, समस्या दूर करने को लेकर नहीं हो रही पहल

विज्ञापन

तीनपहाड़.

मालदा रेल मंडल के तीनपहाड़ रेलवे परिसर में इन दिनों शौचालय की टंकी का गंदा पानी बहने से स्टेशन आने-जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. यात्रियों का कहना है कि तीनपहाड़ रेलवे स्टेशन परिसर में जहां यात्रा टिकट मिलता है, उसके सामने कई दिनों से शौचालय की टंकी का गंदा पानी बह रहा है. यह गंदा पानी स्टेशन के मुख्य गेट तक फैल गया है जिससे ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्री बगल से होकर प्लेटफॉर्म पर जा रहे हैं और ट्रेन पकड़ रहे हैं. शौचालय का गंदा पानी बहने से रेलवे क्वार्टर में जाने वाले लोगों को भी परेशानी हो रही है क्योंकि रेलवे क्वार्टर जाने के लिए लोगों को इस गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. साथ ही, वर्षा होने से यह गंदा पानी काफी दूर तक फैल जाता है और इससे आने वाली दुर्गंध से भी यात्रियों को परेशानी हो रही है लेकिन इसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है.

क्या कहते हैं लोग :

तीनपहाड़ रेलवे स्टेशन परिसर में कई दिनों से यहां शौचालय की टंकी से निकला गंदा पानी बह रहा है. इस कारण प्लेटफॉर्म पर आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है. यह गंदा पानी कई दिनों से बह रहा है लेकिन किसी भी अधिकारी का ध्यान नहीं है. इस गंदा पानी को पार कर जहां लोग ट्रेन पकड़ते हैं और ट्रेन से उतर कर अपनी मंजिल को जाते हैं, वहीं इस गंदा पानी से आसपास बीमारी भी फैल सकती है जिसे रेल विभाग द्वारा जल्द से जल्द साफ करवा देना चाहिए.

– रितेश पाठक

तीनपहाड़ रेलवे स्टेशन परिसर टिकट काउंटर के सामने और प्लेटफॉर्म पर जाने वाले रास्ते पर कई दिनों से शौचालय की टंकी से निकला गंदा पानी बह रहा है. इस कारण प्लेटफॉर्म पर आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी हो रही है लेकिन किसी भी अधिकारी का ध्यान इस तरफ नहीं है. इस गंदा पानी को पार कर लोग ट्रेन पकड़ते हैं और ट्रेन से उतार कर सड़क से टेम्पू टोटो पकड़ते कर अपनी मंजिल को जाते हैं, जिससे काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. बावजूद इसके विभाग का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है.

– अजय कुमार सोनी

तीनपहाड़ रेलवे स्टेशन परिसर में गंदा पानी कई दिनों से बह रहा है, जो टिकट काउंटर के सामने और प्लेटफॉर्म जाने वाले मुख्य गेट तक पसर जा रहा है. इस वजह से दुर्गंध भी आ रही है लेकिन इसको साफ करने वाला कोई नहीं है. रेलवे के कर्मचारी भी इसी रास्ते से जाते हैं पर इसको नजरअंदाज कर दिया जा रहा है.

– रोहित दास

कहते हैं स्टेशन प्रबंधक :

शौचालय के गंदे पानी के बहाने की शिकायत संबंधित विभाग को दिया गया है.

– रजनीश कुमार, स्टेशन प्रबंधक, तीनपहाड़.

विज्ञापन
ABDHESH SINGH

लेखक के बारे में

By ABDHESH SINGH

ABDHESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola