जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बने ललित स्वदेशी, सचिव विजय कर्ण

Updated:
विज्ञापन
जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बने ललित स्वदेशी, सचिव विजय कर्ण

द्विवार्षिक चुनाव के क्रम में हुआ मतदान, काउंटिंग के बाद रिजल्ट घोषित

विज्ञापन

साहिबगंज

जिला अधिवक्ता संघ साहिबगंज का द्विवार्षिक 2026 से 2028 तक का चुनाव शनिवार को व्यवहार न्यायालय में सुबह 10 बजे से दोपहर 3.30 बजे तक चला. मुख्य चुनाव आयुक्त जनार्दन प्रसाद साह एवं चुनाव आयुक्त सुरेश बजाज व श्रीराम यादव की देखरेख में चुनाव हुआ. इसमें 145 मतदाताओं में 139 मतदाता ने अपने मत का प्रयोग किया. बाद में मतगणना के बाद रिजल्ट घाेषित किया गया. इधर, अध्यक्ष पद के लिए ललित स्वदेशी, संजय कुमार जायसवाल एवं मुन्नीलाल मंडल के बीच टक्कर थी. चौथी बार चुनाव लड़ रहे ललित स्वदेशी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को एक मत से हराया. ललित स्वदेशी एक बार अध्यक्ष रह चुके हैं. दोबारा उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. पिछले वर्ष टॉस में हार गये थे. सचिव पद के लिए विजय कुमार कर्ण एवं भानु प्रताप शील के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें विजय कर्ण ने लगातार 12वीं बार जीत दर्ज की. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को 11 मत से हराया. उपाध्यक्ष पद पर गौतम प्रसाद सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी बालकृष्ण पासवान को 29 मत से हराया. तीसरे नंबर पर अशोक कुमार यादव को 17 मत मिले. संयुक्त सचिव के लिए लाल बाबू यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी देवेंद्र कुमार चौधरी को 26 मतों से हराया. राज कुमार को 35, सरदार आनंद गोपाल सिंह को 42 एवं अरविंद कुमार राय को 21 मत मिले. कार्यकारिणी सदस्य के लिए सुभाष कुमार गुप्ता को 110, पावेंद्र रितेश कुमार को 107, सुजाता सोरेन को 103, जयप्रकाश रविदास को 102, मानव कुमार पासवान को 95, मोहम्मद वसीम बदरुद्दीन अंसारी को 69 मत मिले हैं. विजयी प्रत्याशियों का शपथ ग्रहण 30 मार्च को अधिवक्ता संघ भवन में संपन्न होगा. इधर, रिजल्ट कीे घोषणा होने के बाद समर्थक ने माला पहनाकर व अबीर गुलाल लगाकर बधाई दी.

कोषाध्यक्ष व सह कोषाध्यक्ष के प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित :

कोषाध्यक्ष के लिए मात्र एक उम्मीदवार दिलीप कुमार झा, सह कोषाध्यक्ष के लिए सुजीत कुमार मंडल ने पर्चा भरा था. एक से ज्यादा प्रत्याशी नहीं होने के कारण दोनों निर्विरोध निर्वाचित किये गये.

सभी पद के प्रत्याशी को मिले मत

पद – प्रत्याशी का नाम – मिला मत

अध्यक्ष पद -ललित स्वदेशी – 54

अध्यक्ष- संजय कुमार जायसवाल – 53

अध्यक्ष – मुन्नीलाल मंडल- 32

उपाध्यक्ष – गौतम प्रसाद सिंह-71

उपाध्यक्ष- बालकृष्ण पासवान- 42

उपाध्यक्ष- अशोक कुमार यादव – 17

सचिव – विजय कुमार कर्ण -75

सचिव- भानु प्रताप सिंह-64

संयुक्त सचिव -देवेंद्र कुमार चौधरी – 57

संयुक्त सचिव – राज कुमार- 35

संयुक्त सचिव – लाल बाबू यादव-83

संयुक्त सचिव – सरदार आनंद गोपाल सिंह – 42

संयुक्त सचिव – अरविंद कुमार राय – 21

कार्यकारिणी सदस्य – जयप्रकाश रविदास- 102

कार्यकारिणी सदस्य – पावेंद्र रितेश कुमार – 107

कार्यकारिणी सदस्य – वसीम बदरुद्दीन अंसारी – 69

कार्यकारिणी सदस्य – सुजाता सोरेन – 103

कार्यकारिणी सदस्य – सुभाष कुमार गुप्ता – 110

कार्यकारिणी सदस्य- मानव कुमार पासवान – 95

क्या कहते हैं नवनिर्वाचित अध्यक्ष

फोटो नं 28 एसबीजी 34 है कैप्सन – नवनिर्वाचित अध्यक्ष ललित स्वदेशी.

साहिबगंज बार एसोसिएशन के सदस्यों ने जो भरोसा दिखाया है, उस पर खरा उतंरूगा. एक बार पहले भी कार्य करने का अनुभव है. किसी की मनमानी नहीं चलेगी. लोकतांत्रिक व पारदर्शी तरीके से कार्य करूंगा. पूरा नियम व कंट्रोल के साथ सभी को साथ लेकर कार्य किया जायेगा.

– ललित स्वदेशी, नवनिर्वाचित अध्यक्ष, जिला अधिवक्ता संघ, साहिबगंज

क्या कहते हैं नवनिर्वाचित सचिव :

फोटो नं 28 एसबीजी 35 है कैप्सन – नवनिर्वाचित सचिव विजय कर्ण.

सभी लोगों का सहयोग मिला है. 23 वर्षोें से चुनाव लड़ रहा हूं. एक बार हारे हैं. 12वीं बार जीत दर्ज कर 25 वर्ष का कार्यकाल पूरा करूंगा. सभी के सहयोग से अधिवक्ताओं की परेशानियों को दूर करने में सहभागी बनूंगा. यह मेरा अंतिम चुनाव था.

– विजय कर्ण, नवनिर्वाचित सचिव, जिला अधिवक्ता संघ, साहिबगंज.

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola